Salman Khan: ‘आई लव यू बाबा…’, सलमान खान ने लुटाया संजय दत्त पर प्यार; गले लगते हुए भावुक तस्वीर की साझा
Salman Khan Share Photo With Sanjay Dutt: बॉलीवुड में सलमान खान को यारों का यार कहा जाता है। संजय दत्त के साथ भी उनकी गहरी दोस्ती है। शुक्रवार देर रात सलमान खान ने संजय दत्त के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती बहुत गहरी और पुरानी है। संजय दत्त के स्टाइल के सलमान खान भी दीवाने हैं। संजय दत्त के नाम एक इमोशनल पोस्ट सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर साझा की है। एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें वह संजय दत्त के गले लग रहे हैं।
संजू बाबा के लिए पोस्ट में सलमान खान ने क्या लिखा?
अपनी पोस्ट में सलमान खान संजय दत्त के लिए प्यार भरा मैसेज लिखते हैं। वह लिखते हैं, ‘बाबा, हमेशा के लिए बाबा है। बाबा, बाबा होता है। संजू बाबा हैं। हम सब के बाबा और संजू बाबा अब अपने बच्चों के बाबा हैं। मेरे बड़े भाई संजय दत्त को अल्लाह, भगवान और जीसस खुश रखें। आई लव यू बाबा।’
विज्ञापन विज्ञापन
सलमान और संजय के लुक पर भी गया फैंस का ध्यान
सोशल मीडिया पर जब फैंस ने सलमान खान और संजय दत्त की गले लगते हुए तस्वीर देखी तो उन्हें दोनों एक्टर्स का लुक पसंद आया। फोटो में सलमान टी-शर्ट और जींस पहने हुए थे, अपने नई हेयरस्टाइल को कैप से उन्होंने कवर किया था। वहीं संजय भी सिंपल शर्ट और जींस में थे। दोनों के चेहरे गले लगने की वजह से फोटो में छिपे थे। लेकिन दोनों के बीच का प्यार और अपनापन साफ झलक रहा था।
सलमान खान करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं?
सलमान खान के करियर फ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह हैं।