फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day: सलमान-संजय से लेकर करीना-अमृता तक, बॉलीवुड में दी जाती है इन सेलेब्स की दोस्ती की मिसाल

Sun, 02 Aug 2026 09:17 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 02 Aug 2026 09:17 AM IST
सार

Friendship Day Special: बॉलीवुड में हर दौर में कुछ ऐसे सेलेब्स रहे हैं जिनकी दोस्ती चर्चा में रही है। यह सिलसिला अब भी जारी है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि वह कौन से सेलेब्स हैं जिनकी दोस्ती आज भी मशहूर है।

विज्ञापन
Friendship Day special Salman Khan to Sanjay Dutt and Kareena Kapoor these celebs are friends in Bollywood
सेलेब्स की दोस्ती - फोटो : अमर उजाला
आज दो अगस्त को देशभर में फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। सभी अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप डे की बधाई दे रहे हैं। दोस्ती की जब भी बात आती है, तो लोग उन लोगों को याद करते हैं जो उनके मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहे। कभी किसी को किसी की कोई अदा पसंद आ गई, तो दोस्ती हो गई है। इसी तरह का मामला फिल्मी दुनिया का भी है। कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो एक बार मिले और उनमें दोस्ती हो गई। ये दोस्ती अब भी कायम है। इन सेलेब्स की दोस्ती की मिसाल दी जाती है।
Friendship Day special Salman Khan to Sanjay Dutt and Kareena Kapoor these celebs are friends in Bollywood
सलमान खान और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और संजय दत्त
बॉलीवुड में जिन सेलेब्स की दोस्ती की मिसाल दी जाती है, उनमें सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती शामिल है। दोनों कलाकारों ने 80 के दशक में डेब्यू किया था। तब से अब तक अभिनय कर रहे हैं। दोनों ने मुश्किल वक्त में एक दूसरे का साथ दिया है। बताया जाता है कि दोनों कलाकारों की मुलाकात फिल्मों में आने से पहले हुई थी। दरअसल सलमान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान ने संजय दत्त की फिल्म 'नाम' की कहानी लिखी थी। इसके चलते सलमान-संजय की मुलाकात हुई। वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई। संजय दत्त साल 2016 में एक केस से रिहा हुए थे, तो सलमान ने अपने बॉडी गार्ड उनके लिए भेजे थे।
Friendship Day special Salman Khan to Sanjay Dutt and Kareena Kapoor these celebs are friends in Bollywood
देव आनंद और गुरुदत्त - फोटो : सोशल मीडिया
देव आनंद और गुरुदत्त
देव आनंद और गुरुदत्त की दोस्ती बॉलीवुड में सबसे पुरानी दोस्ती में से एक है। दोनों की दोस्ती की शुरुआत बहुत दिलचस्प तरीके से हुई। साल 1940 के दौर में देव आनंद लॉन्ड्री में अपने कपड़े धुलवाया करते थे। एक दिन वह लॉन्ड्री पहुंचे तो उनके कपड़े गायब थे। देवआनंद दूसरे कपड़े पहन कर स्टूडियो गए। वहां उन्होंने देखा कि एक लड़का उनके कपड़े पहन कर घूम रहा है। यह कोई और नहीं बल्कि गुरुदत्त थे। देव आनंद ने गुरुदत्त को रोका और उनसे कहा कि आपके कपड़े बहुत अच्छे लग रहे हैं। इस पर गुरुदत्त ने कहा कि किसी को बताना मत। ये मेरे कपड़े नहीं है। यह बात देवानंद को पसंद आई। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद देव आनंद ने जब पहली फिल्म 'बाजी' बनाई तो उसके डायरेक्टर गुरु दत्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Friendship Day special Salman Khan to Sanjay Dutt and Kareena Kapoor these celebs are friends in Bollywood
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख - फोटो : एक्स
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की दोस्ती की भी मिसाल दी जाती है। रितेश देशमुख अक्षय कुमार को सबसे करीबी दोस्त मानते हैं। कई बार उन्होंने अक्षय को अपना भाई तक बताया है। दोनों की दोस्ती पर्दे भी नजर आती है। दोनों ने ऑफ-स्क्रीन और पर्दे पर दर्शकों को हंसाया है। दोनों ने फिल्म 'हाउसफुल' और 'मस्ती' (गेस्ट अपीयरेंस) में एक साथ काम किया। दोनों का यह तालमेल 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी में नजर आता है।
विज्ञापन
Friendship Day special Salman Khan to Sanjay Dutt and Kareena Kapoor these celebs are friends in Bollywood
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की दोस्ती की शुरुआत 1984 में 'अंदर बाहर' फिल्म के सेट से हुई। दोनों की दोस्ती चार दशकों से भी ज्यादा समय से कायम है। इन दोनों ने 'राम लखन', 'परिंदा' और 'कर्मा' जैसी कई फिल्मों में एक-साथ काम किया है। शुरुआत में दोनों ने एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा भी की। एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया कि शुरुआत में जैकी श्रॉफ की सफलता देखकर उन्हें असुरक्षा महसूस हुई। मगर वक्त के साथ दोनों का रिश्ता मजबूत होता गया। अब दोनों एक दूसरे को भाई मानते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed