{"_id":"6a6e3780ee3fe8ed5401c684","slug":"balika-vadhu-fame-avika-gor-wants-to-be-remembered-for-powerful-performances-says-consciously-choosing-roles-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किरदारों को चुनने में हमेशा सतर्क रहूंगी'; बोलीं अभिनेत्री अविका गोर; बताया किस तरह के रोल करना चाहती हैं?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'किरदारों को चुनने में हमेशा सतर्क रहूंगी'; बोलीं अभिनेत्री अविका गोर; बताया किस तरह के रोल करना चाहती हैं?
Sat, 01 Aug 2026 11:50 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:50 PM IST
सार
Avika Gor On Choosing Roles: 'बालिका वधू' में आनंदी के रोल में नजर आईं अविका गोर का कहना है कि वे किरादरों के चयन के मामले में काफी सतर्कता बरतेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि वे किस तरह के किरदार करना चाहती हैं।
विज्ञापन
अविका गौर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चर्चित टीवी शो 'बालिका वधू' में आनंदी के तौर पर लोगों का दिल जीतने से लेकर मुश्किल रियलिटी शो और फिल्मों में काम करने तक, अदाकारा अविका गोर ने दर्शकों का खूब दिल जीता। उनका कहना है कि अब वे अपनी दमदार परफॉर्मेंस के जरिए पहचान पाना चाहती हैं। वे चाहती हैं कि उन्हें शानदार भूमिकाओं के लिए दर्शक याद रखें। यही वजह है कि वे किरदारों का चयन भी काफी सोच-समझकर कर रही हैं।
विज्ञापन
पहले से ज्यादा जागरुक हो गई हैं अविका
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में अविका ने कहा कि वे सिर्फ ऐसे रोल नहीं करना चाहतीं, जिनमें किसी ऑब्जेक्ट की तरह दिखें। अविका स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रही हैं, जो आज 01 अगस्त से शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि वे ऐसी स्क्रिप्ट चुनने को लेकर ज्यादा जागरूक और सतर्क हो गई हैं, जिनमें दमदार परफॉर्मेंस का मौका मिले।
विज्ञापन
बोलीं- 'किरदारों को लेकर सचेत रहूंगी'
उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ यह मानती हूं कि लोग मुझसे बहुत अच्छी परफॉर्मेंस की उम्मीद करते हैं। कुछ ऐसे किरदार हैं, जो मैं अपनी फिल्मों में करती रहती हूं, जहां मुझे अभिनय करने का मौका मिलता है। मुझे यह दिखाने का मौका मिलता है कि मैं एक कलाकार के रूप में क्या करने में सक्षम हूं। इसलिए मुझे लगता है कि मेरा ध्यान हमेशा सही स्क्रिप्ट चुनने, सही किरदार चुनने पर होता है, जहां मुझे फिल्म में फर्नीचर बनने से ज्यादा कुछ करने का मौका मिलता है। यही वजह है कि मैं हमेशा सही स्क्रिप्ट चुनने और सही किरदार चुनने को लेकर बेहद सचेत रहूंगी'।
विज्ञापन
दर्शकों और फैंस को कहा शुक्रिया
टीवी शो 'बालिका वधू' में आनंदी के किरदार से मशहूर हुईं अविका ने कहा कि लगभग दो दशक बाद भी शो की लगातार लोकप्रियता के लिए वे शुक्रगुजार महसूस करती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं शुक्रगुजार महसूस करती हूं। मुझे लगता है कि मैंने कुछ खास किया है। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि दर्शक आज भी उन्हें उस यादगार किरदार के तौर पर पहचानते हैं'। शो में बिताए अपने समय को याद करते हुए अविका ने कहा कि किसी ने भी नहीं सोचा था कि 'बालिका वधू' इतनी बड़ी और यादगार टीवी सीरीज बन जाएगी।