फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Janhvi Kapoor Shares stunning and bold photos with Boyfriend Shikhar Pahariya from a function

बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग फंक्शन में पहुंचीं जान्हवी कपूर; हाथों में हाथ थामे दिए दिलकश पोज; देखिए तस्वीरें

Sat, 01 Aug 2026 10:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 01 Aug 2026 10:00 PM IST
सार

Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya: जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आज शनिवार को कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वे अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पोज देती दिख रही हैं।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor Shares stunning and bold photos with Boyfriend Shikhar Pahariya from a function
जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor

विस्तार

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का रिलेशन अब किसी से छिपा नहीं है। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। कई इवेंट में दोनों साथ शिरकत करते नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों खुलेआम एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हैं। एक बार फिर जान्हवी ने कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें शिखर के साथ उनकी बॉन्डिंग ने फैंस का ध्यान खींचा है।

विज्ञापन

Janhvi Kapoor Shares stunning and bold photos with Boyfriend Shikhar Pahariya from a function
जान्हवी कपूर ने शेयर कीं फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वह किसी फंक्शन की हैं। मगर, अभिनेत्री के लिए यह मानों पूरा फैमिली मूमेंट बन गया है। तस्वीरों में जान्हवी के साथ उनके पिता बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Janhvi Kapoor Shares stunning and bold photos with Boyfriend Shikhar Pahariya from a function
जान्हवी कपूर-शिखर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor

जान्हवी कपूर खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। इसी आयोजन की खास बात यह रही कि उनके लिए फैमिली के साथ-साथ 'शिखू मूमेंट' भी बन गया। जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी फोटोज में दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

Janhvi Kapoor Shares stunning and bold photos with Boyfriend Shikhar Pahariya from a function
जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor

शिखर पहाड़िया को जान्हवी के साथ काफी खुशनुमा अंदाज में देखा जा सकता है। दोनों हाथों में हाथ डाले पोज देते दिख रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में शिखर और जान्हवी स्टेज पर साथ में परफॉर्म करते दिखे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद एक्ट्रेस की निजी जिंदगी पर चर्चा शुरू हो गई है।

Janhvi Kapoor Shares stunning and bold photos with Boyfriend Shikhar Pahariya from a function
जान्हवी कपूर-खुशी-शिखर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor

तस्वीरों के साथ जान्हवी ने कैप्शन लिखा है, 'मैंने कोशिश तो की, लेकिन ये तस्वीरें इतनी प्यारी थीं कि इन्हें पोस्ट किए बिना नहीं रह सकी'। एक तस्वीर में जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर भी शिखर के साथ पोज देती दिखी हैं। तस्वीरें देखकर लग रहा है कि यह कपूर फैमिली के किसी करीबी के शादी से जुड़ा फंक्शन हैं। हालांकि, जान्हवी ने पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया है कि ये तस्वीरें कहां की हैं? फिलहाल जान्हवी कपूर के पोस्ट पर नेटिजंस प्यार लुटा रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed