फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Record-Setting Climber and Netflix documentary 14 Peaks Nothing Is Impossible star Nirmal Purja Death

Nirmal Purja: इस डॉक्यूमेंट्री से ग्लोबल स्टार बने थे निर्मल पुर्जा, यहां देखें '14 पीक- नथिंग इज इंपॉसिबल'

Sat, 01 Aug 2026 10:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 01 Aug 2026 10:53 PM IST
सार

Nirmal Purja Death: रिकॉर्ड बनाने वाले पर्वतारोही निर्मल 'निम्सदाई' पुर्जा नहीं रहे। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थित ब्रॉड पीक पर आए भीषण एवलांच में उनका निधन हो गया। उनके असाधारण कारनामे पर डॉक्यूमेंट्री बनी थी, जिसने उन्हें ग्लोबल स्तर पर और भी पहचान दिलाई।

विज्ञापन
Record-Setting Climber and Netflix documentary 14 Peaks Nothing Is Impossible star Nirmal Purja Death
डॉक्यूमेंट्री '14 पीक्स- नथिंग इज इम्पॉसिबल' - फोटो : साभार-@imdb

विस्तार

नेपाली मूल के विश्वप्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल 'निम्स' पुर्जा का निधन हो गया है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थित ब्रॉड पीक पर आए भीषण एवलांच में मौत हो गई। निर्मल 'निम्सदाई' पुर्जा पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनी थी। इनसे पुर्जा को आधुनिक पर्वतारोहण का वैश्विक चेहरा बना दिया। जानिए कब रिलीज हुई वह डॉक्यूमेंट्री और कहां उपलब्ध है?

विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री ने 'निम्स' पुर्जा को ग्लोबल स्टार बना दिया
निर्मल पुर्जा ने साल 2019 में इंटरनेशनल स्तर पर पहचान हासिल की। उन्हें यह शोहरत तब मिली, जब उन्होंने दुनिया की 8,000 मीटर से ऊंची सभी 14 चोटियों को छह महीने और छह दिन में फतह किया। उनके इसी असाधारण कारनामे पर साल 2021 में नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री '14 पीक्स- नथिंग इज इम्पॉसिबल' बनी। यह डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इसने निर्मल 'निम्स' पुर्जा को आधुनिक पर्वतारोहण का वैश्विक चेहरा बना दिया था। बता दें कि निर्मल पुर्जा को प्यार से निम्स दाई बुलाते थे।

डॉक्यूमेंट्री से लोगों में पर्वतारोहण के प्रति दिलचस्पी बढ़ी
इस डॉक्यूमेंट्री के बाद दुनियाभर में ऊंचे पर्वतों पर चढ़ाई को लेकर लोगों की दिलचस्पी और प्रेरणा दोनों में इजाफा हुआ। बता दें कि 'निम्स' पुर्जा ने साल 2019 में जो रिकॉर्ड बनाया, बाद में साल 2023 में क्रिस्टिन हरिला और तेनजेन लामा शेरपा ने उनका स्पीड रिकॉर्ड तोड़ दिया और उन्हीं पहाड़ों को 92 दिनों में पूरा किया। साल 2024 में निर्मल पुर्जा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने बिना अतिरिक्त ऑक्सीजन के सभी 14 चोटियों को फतह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Record-Setting Climber and Netflix documentary 14 Peaks Nothing Is Impossible star Nirmal Purja Death
'ब्रॉड पीक' फिल्म - फोटो : साभार@imdb

ब्रॉड पीक पर भी बन चुकी है फिल्म 
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थित जिस ब्रॉड पीक पर आए भीषण एवलांच में निर्मल पुर्जा की मौत हुई है, उस पर भी इसी नाम से एक फिल्म बन चुकी है। 'ब्रॉड पीक' नाम की यह एक पोलिश बायोग्राफिकल एडवेंचर ड्रामा फिल्म है। इसके निर्देशक लेजेक डाविड हैं। यह फिल्म पोलिश पर्वतारोही मैसीज बर्बेका पर केंद्रित है और साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसे भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed