{"_id":"6a6eb7fe75ee2bc3800dc748","slug":"spider-man-brand-new-day-collection-day-4-and-the-odyssey-to-jana-nayagan-box-office-collection-2026-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"200 करोड़ के करीब पहुंची 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे', शनिवार को क्या रहा ‘द ओडिसी’ और ‘जन नायकन’ का हाल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
200 करोड़ के करीब पहुंची 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे', शनिवार को क्या रहा ‘द ओडिसी’ और ‘जन नायकन’ का हाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:52 AM IST
सार
Box Office Collection Day : हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' का क्रेज भारतीय दर्शकों के बीच साफ नजर आ रहा है। तीन दिन में ही इस फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है। यहां जानिए कि 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' के अलावा शनिवार को ‘द ओडिसी’ और ‘जन नायकन’ ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने शनिवार को रिलीज के बाद सबसे ज्यादा कमाई की है। साथ ही रविवार को भी इसकी कमाई सुबह ही करोड़ों का कलेक्शन पार कर चुकी है। बॉक्स ऑफि रिपोर्ट में पढ़िए कि शनिवार को 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' के अलावा शनिवार को ‘द ओडिसी’ और ‘जन नायकन’ जैसी फिल्मों ने कितनी कमाई की है। कौन कलेक्शन की दौड़ में सबसे आगे रहा है।
2 of 5
फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने तीसरे दिन की सबसे ज्यादा कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने तीसरे दिन यानी शनिवार को 66.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं रविवार का कलेक्शन भी अब तक 4.48 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं दूसरे दिन 49.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब तक इसकी कुल कमाई भी 181.18 करोड़ रुपये हो चुकी है।
3 of 5
फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
200 करोड़ क्लब में शामिल होगी ‘स्पाइडर-मैन’
जिस तरह से हर दिन ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ कमाई कर रही है, उससे लगता है कि रविवार को ही यह 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर से स्पाइडर मैन के रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म के निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘जन नायकन’ भी दिखा रही है दमखम
फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए 10 दिन दिन हो चुके हैं। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 7.80 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं नौवें दिन 3.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। विजय थलापति स्टारर इस फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 164.90 करोड़ रुपये हो चुकी है।
तमिलनाडु के सीएम बन चुके अभिनेता विजय के करियर की यह आखिर फिल्म थी।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'द ओडिसी'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘द ओडिसी’ का भी जादू बरकरार
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने शनिवार को यानी रिलीज के 16वें दिन 5.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं 15वें दिन 3.15 करोड़ रुपये कलेक्शन किया था। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 144.17 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं। क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।