{"_id":"6a6dcb5da216fdbd440ea3d8","slug":"friendship-day-2026-movies-3-idiots-to-zindagi-na-milegi-dobara-and-dil-chahta-hai-2026-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘तेरा यार हूं…’, ‘3 इडियट्स’ से लेकर ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ तक; फिल्मों ने समझाए दोस्ती के मायने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘तेरा यार हूं…’, ‘3 इडियट्स’ से लेकर ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ तक; फिल्मों ने समझाए दोस्ती के मायने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:25 AM IST
सार
Friendship Day 2026 Special: प्यार के बाद दोस्ती ही है, जो जिंदगी को खूबसूरत बनाती है, इसे जीने लायक बनाती है। आज फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) है। आप इस दिन को अपने दोस्तों के लिए खास बनाना चाहते हैं तो उनके साथ दोस्ती के रिश्ते की अहमियत बताने वाली कुछ फिल्में देख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
दोस्ती के मायने समझाती हिंदी फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…’ शोले का यह गीत आज भी एक आइकॉनिक सॉन्ग माना जाता है। दोस्ती के जिंदगी में क्या अहमियत है, क्या मायने हैं, यह गाना और फिल्म दोनों ही अच्छे से समझाती है। इसके अलावा भी कई बॉलीवुड फिल्में हैं, जो दोस्ती के रिश्ते को अलग-अलग ढंग से पेश करती हैं। यहां जानिए, उन चर्चित फिल्मों के बारे में।
2 of 7
फिल्म '3 इडियट्स'
- फोटो : सोशल मीडिया
3 इडियट्स
आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ को हर उम्र के दर्शकों ने पसंद किया था लेकिन इस फिल्म को सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी ने सराहा। इस फिल्म से कई यंगस्टर इंस्पायर हुए। उन्हें जिंदगी में कुछ अलग और नया काम करने की हिम्मत मिली। साथ ही इस फिल्म ने दोस्ती के मायने भी बखूबी समझाए।
फिल्म में तीन इंजीनियरिंग स्टूडेंस की कहानी थी। फिल्म में रेंचो (आमिर खान ), राजू ( शरमन जोशी) और फरहान (आर माधवन ) के जरिए युवाओं को यह मैसेज दिया गया कि उन्हें वो काम करना चाहिए, जो खुशी दे। समाज के बनाए नियमों से पार जाकर अपने लिए अलग राह बनानी चाहिए, कुछ अलग सोचना चाहिए। साथ ही इस रास्ते पर चलते हुए अगर दोस्तों का साथ और प्यार मिले तो जिंदगी और भी खूबसूरत बन जाती है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया था।
3 of 7
फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा'
- फोटो : सोशल मीडिया
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
जोया अख्तर निर्देशित फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में भी तीन दोस्त स्पेन घूमने जाते हैं। इस फिल्म में स्पेन की खूबसूरत जगहों को देखा जा सकता है। साथ ही इस जर्नी के दौरान तीनों दोस्त अपनी जिंदगी के लिए भी कुछ गहरे सबक हासिल करते हैं। इनकी दोस्ती भी और गहरी हाेती है। फिल्म में लीड रोल में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी'
- फोटो : सोशल मीडिया
ये जवानी है दीवानी
अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी(2013)’ में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर, कल्कि केकलां लीड रोल में थे। इस फिल्म की कहानी भी तीनों दोस्तों की मनाली ट्रिप से शुरू होती है। आगे चलकर कहानी में हीरो शिकागो चला जाता है। वह एक बार फिर अपनी दोस्त की शादी में देश लौटता है। इसके बाद प्यार और दोस्ती के मायनों को लीड कैरेक्टर बखूबी समझ पाता है।
विज्ञापन
5 of 7
फिल्म 'दिल चाहता है'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
दिल चाहता है
साल 2001 में रिलीज हुई फरहान अख्तर निर्देशित फिल्म ‘दिल चाहता है’ तीनों दोस्तों आकाश(आमिर खान), समीर(सैफ अली खान) और सिद्धार्थ (अक्षय खन्ना) की जिंदगी के ईद-गिर्द घूमती है। फिल्म की शुरुआत में ये तीनों दोस्त गोवा की ट्रिप पर जाते हैं, इस ट्रिप के दौरान ये खूब एंज्वॉय करते हैं। ‘दिल चाहता है’ में गोवा की ट्रिप देखकर एक बार वहां जाने का मन जरूर होता है। साथ ही यह फिल्म जिंदगी में दोस्तों की अहमियत को भी बताती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।