फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Slam Hrithik Roshan Amid CJP Row Share Post And Says You are committed Dont tease a woman

‘आग में घी डालना बंद करें…’ ऋतिक रोशन पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं

Sun, 02 Aug 2026 10:27 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 02 Aug 2026 10:27 AM IST
सार

Kangana Ranaut Slam Hrithik Roshan: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बाद से ही कंगना रनौत लगतार इससे जुड़े लोगों पर टिप्पणी कर रही हैं। उन पर भी पलटवार हो रहा है। इस मामले में अब ऋतिक रोशन का एक बयान भी चर्चा में आ गया है। जिस पर कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर जवाब दिया है। ऋतिक को लताड़ लगाई है। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Slam Hrithik Roshan Amid CJP Row Share Post And Says You are committed Dont tease a woman
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋतिक रोशन के हालिया बयान पर काफी कुछ लिखा है। उन्हें निशाने पर लेते हुए बेमलतब की बातें ना करने की सलाह दी है। बता दें कि एक दौर था, जब कंगना रनौत ने कहा था कि ऋतिक रोशन उनके एक्स (पूर्व प्रेमी) थे। इस पर ऋतिक रोशन ने बखेड़ा खड़ा कर दिया था। ऋतिक और कंगना के बीच का विवाद उस समय खूब चर्चा में रहा था। कहीं ना कहीं उसी बात को लेकर हाल ही में ऋतिक ने अप्रत्यक्ष रूप से कंगना पर तंज करने की कोशिश की, जिसका जवाब भी उन्हें अभिनेत्री ने अपने ही अंदाज में दे दिया है। 

विज्ञापन

कंगना ने ऋतिक रोशन पर कसा तंज 
कंगना रनौत ने एक खबर का स्क्रिनशॉट लगाया है, जिसमें लिखा है कि दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, यह खबर एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की पोस्ट पर किए गए ऋतिक रोशन के कमेंट पर बनाई गई थी। इस पर कंगना ने जवाब दिया, ‘डियर ऋतिक मुझे खुशी है कि आपको अपना परफेक्ट मैच मिल गया है, आप और सबा आजाद साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं और किसी महिला को इस तरह परेशान करना आपको शोभा नहीं देता। इसके बजाय आपको उन सभी लोगों की निंदा करनी चाहिए जो आपके नाम का इस्तेमाल करके मुझे परेशान और बुली कर रहे हैं। आग में घी डालना और अपने पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें। उम्मीद है कि आपको सही बात समझ आएगी और आप बेमतलब की बातें करना बंद कर देंगे।’ 

विज्ञापन

 

 

Kangana Ranaut Slam Hrithik Roshan Amid CJP Row Share Post And Says You are committed Dont tease a woman
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन ने इंफ्लुएंसर की पोस्ट पर क्या लिखा था?
बीते दिनों कंगना के बयानों को देखते हुए सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चल पड़ा, जिसमें कहा गया कि दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए। कई लोगों को लगता है कि कंगना ने पास्ट में ऋतिक रोशन को बेमतलब में परेशान किया। ऐसे में ऋतिक रोशन ने इस माफी मांगने वाली पोस्ट पर कमेंट लिखा था, ‘मेरे दोस्त, आपको अब सिर्फ इसलिए 'A' का साथ देना क्योंकि आपको 'B' पसंद नहीं है। यह हमारे समाज की एक बड़ी समस्या का छोटा सा हिस्सा है। मैं सही संदर्भ और तथ्यों पर आधारित बात का इंतजार करूंगा। वही सही होगा। लेकिन फिर अब किसे परवाह है, है ना?’ 

Kangana Ranaut Slam Hrithik Roshan Amid CJP Row Share Post And Says You are committed Dont tease a woman
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
सीजेपी और कंगना के बीच हुई जुबानी जंग में हुआ था ऋतिक रोशन का जिक्र
बीते दिनों अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास को बेरोजगार और बेकार कह दिया था। इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए सौरव दास ने एक इंटरव्यू में मजाक में कहा कि हो सकता है कंगना ने उन्हें इसलिए निशाना बनाया हो क्योंकि वे थोड़े-बहुत युवा ऋतिक रोशन जैसे दिखते हैं।' 
यह मजाक के जरिए कंगना पर किया गया एक तंज था, जिसका कनेक्शन ऋतिक रोशन और अभिनेत्री के पुराने विवाद से जाकर जुड़ता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed