दोस्ती का जश्न मनाता है अपारशक्ति का नया गाना 'कहां', फ्रेंडशिप डे पर हुआ वायरल; साथ दिखे अभिषेक और वरुण
FriendShip Day Song Kahaan:अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और वरुण शर्मा नया गाना ‘कहां’ रिलीज हो चुका है। तीन दोस्तों के बचपन की खूबसूरत यादों की कहानी दिखाई गई है।इस म्यूजिक वीडियो के कुछ हिस्से खुराना के खुद के स्कूल में शूट किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरानी दोस्ती की यादें ताजा करता गाना
‘कहां’ बचपन की दोस्ती की पुरानी यादों को ताजा करता है। गाने में तीन दोस्तों की दोस्ती दिखाई गई है। इसमें वह बचपन में साथ स्कूल में पढ़ते हैं। जहां वह बहुत सारी यादें बनाते हैं। मगर स्कूल के बाद वह सब अपने भविष्य के निर्माण में व्यस्त हो जाते हैं। कोई जॉब में है तो कोई अब शेफ बन चुका है। इसके बाद भी उन्हें अपने वो सुनहरे पल बहुत याद आते हैं।
अभिषेक और वरुण का सिंगिग डेब्यू
दोस्ती पर आधारित गाने को अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और वरुण शर्मा तीनों ने ही अपनी आवाज दी है। जहां अपारशक्ति पहले से ही सिंगर हैं। वहींं अभिषेक बनर्जी और वरुण शर्मा ने इस गाने से अपना सिंगिग डेब्यू किया है। सवी कहलों और अपारशक्ति ने खुद इस गाने को कंपोज किया है। आज इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के दिन यह गाना काफी चर्चा में है।
अपारशक्ति, अभिषेक और वरुण का वर्कफ्रंट
अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने कुछ समय पहले ही तमिल फिल्म ‘रूट' के जरिए साउथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। फिलहाल फैंस को उनकी फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का इंतजार है। वहीं बात करें अभिषेक बैनर्जी की तो वह अगले महीने रिलीज होने वासी 'मिर्जापुर: द मूवी' में अहम भूमिका में नजर आएंगे। जबकि वरुण शर्मा को आखिरी बार पर्दे पर पुलकित सम्राट के साथ फिल्म ‘राहु केतु’ में देखा गया था।