आशुतोष राणा ने कंगना के बयान पर दी प्रतिक्रिया, बोलो-’हमारे शब्द हमारे सम्मान के प्रतीक हैं..’
Ashutosh Rana On Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए जेन जी प्रदर्शनकारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया था। अब एक्टर आशुतोष राणा ने अभिनेत्री के इस वीडियो पर अपने विचार व्यक्त किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाषा बन सकती है अपमान का कारण
एक्टर आशुतोष राणा ने एएनआई से हुई बातचीत में कंगना के बयान पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, ‘हाथी की सवारी का सम्मान तो आपके शब्दों से ही मिलता है, और उन्हीं शब्दों से, उन्हीं बातों से जो आप कहते हैं, आप उसके पैरों तले कुचले जाने की सजा को न्योता भी देते हैं। हमारे शब्द हमारे सम्मान के प्रतीक हैं, ठीक वैसे ही जैसे वे हमारे अपमान का कारण बन सकते हैं। इसलिए, हमें हर परिस्थिति में अपनी भाषा के प्रति सचेत रहना चाहिए।’
कंगना ने कहा था प्रदर्शनकारियों को ‘घिनौना’
अभिनेत्री कंगना रनौत ने नीट यूजी परीक्षा 2026 के पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर टिप्पणी करते हुए काफी कुछ कहा था। उन्होंने कहा था, ‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी एक जगह पर इतनी बदसूरती नहीं देखी। जेन जी प्रोटेस्ट की ये रील्स देखकर घिन पैदा होती हैं। जिस तरह यह लोग बात कर रहे हैं और जिस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं मैंने वो कभी नहीं देखा। हर एक फ्रेम इतना अजीब और इतना भद्दा हो सकता है। छी।’ आगे दिए गए बयानों में भी कंगना ने जेन जी को गटरछाप तक कह दिया।’
आशुतोष राणा का वर्कफ्रंट
एक्टर आशुतोष राणा जल्द ही अपनी पत्नी रेणुका शहाणे द्वारा निर्देशित डार्क कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे। चर्चित मंच नाटक ‘हमारे राम’ में रावण की भूमिका में भी उन्हें काफी पसंद किया गया। इसके साथ ही वह ओटीटी सीरीज 'मर्डर इन माहिम' में भी अहम किरदार में थे।