फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Randeep Hooda Steps Up For Assam Flood Relief Work Wife Lin Laishram Praises Him

असम बाढ़ राहत कार्य के लिए आगे आए रणदीप हुड्डा, पत्नी लिन लैशराम ने सराहा; अभिनेता फैंस से बोले- मदद करें

Sun, 02 Aug 2026 11:55 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 02 Aug 2026 11:55 AM IST
सार

Randeep Hooda Steps Up For Assam Flood Relief Work: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने शनिवार को असम के शिवसागर में 'ग्लोबल सिख' संगठन के साथ मिलकर बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस राहत कार्य को उनकी पत्नी लिन लैशराम से सराहा है। अभिनेता ने भी लोगों से बाढ़ प्रभावितों की मदद करने की अपील की है। 

विज्ञापन
Randeep Hooda Steps Up For Assam Flood Relief Work Wife Lin Laishram Praises Him
असम बाढ़ प्रभावितों की मदद करते रणदीप हुड्डा, पत्नी लिन लैशराम से तारीफ की - फोटो : इंस्टाग्राम@lin.hooda, ANI

विस्तार

रणदीप हुड्डा ने शनिवार को असम के शिवसागर में बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन और अन्य जरूरी सामान बांटे थे। उन्होंने शिवसागर के गुरुद्वारा साहिब में भी मत्था टेका और बाढ़ प्रभावित लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना की। अभिनेता ने एक एनजीओ के साथ मिलकर राहत कार्यों में हिस्सा लिया। उनके इस राहत कार्य से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। रणदीप हुड्डा की पत्नी और अभिनेत्री लिन लैशराम मणिपुर हैं, उन्होंने अपने पति के इस जज्बे और काम को सराहा है, इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी पोस्ट साझा की है। वहीं रणदीप हुड्डा ने भी लोगों ने मदद करने की अपील की है, जिससे असम बाढ़ प्रभावितों का जीवन फिर से पटरी पर आ सके।  

विज्ञापन


लिन लैशराम ने साझा की पोस्ट 

रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम ने इंस्टाग्राम पर रणदीप हुड्डा द्वारा असम में किए गए राहत कार्य वाली खबर लगाई है। आगे भी इससे जुड़ी कई तस्वीरें, वीडियो साझा किए हैं। इस तरह वह अपने पति के काम को सराहा रही हैं, उन्हें सपोर्ट कर रही हैं। लिन अक्सर सामाजिक कार्यों में रणदीप का साथ देती हैं, लेकिन इन दिनों वह अपनी बेटी की परवरिश में अधिक व्यस्त हैं। 

विज्ञापन

Randeep Hooda Steps Up For Assam Flood Relief Work Wife Lin Laishram Praises Him
'ग्लोबल सिख' संगठन के साथ रणदीप हुड्डा - फोटो : ANI

रणदीप हुड्डा ने फैंस से क्या कहा? 

रणदीप हुड्डा ने देशवासियों से अपील की कि असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए किसी भी तरह से योगदान दें। चाहे सीधे शामिल होकर, प्रार्थना करके या राहत संगठनों को आर्थिक मदद देकर। वह एएनआई से बातचीत करते हुए कहते हैं, ‘यह शिवसागर रेलवे स्टेशन है और आस-पास के इलाकों से कई प्रभावित परिवार यहां आए हैं। इसलिए, हम खाना बनाते हैं और उन्हें लाकर देते हैं। पिछले सात दिनों से हम रोज ऐसा कर रहे हैं। इंसानियत सबसे ऊपर है। मैं पिछले कई साल से इसी टीम यानी 'ग्लोबल सिख' के साथ काम कर रहा हूं और ये लोग जमीनी स्तर पर जो काम करते हैं, वह अद्भुत है। मैं सभी से अपील करता हूं कि लोगों की मदद के लिए जिस भी तरह से हो सके, योगदान दें। सिर्फ यहां ही नहीं बल्कि जहां भी कोई समस्या हो, इंसान होने के नाते, दूसरे इंसानों की मदद करना हमारा फर्ज है। इसीलिए हम यहां हैं।’ 


कई हस्तियां असम बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत कोष में दान कर रही हैं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार असम राज्य में बाढ़ से अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उद्योगपति गौतम अडानी का आभार व्यक्त किया। दरअसल, अडानी ने राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत और पुनर्वास कार्यों में मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed