हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' को रविवार की छुट्टी का जबरदस्त फायदा मिला है। इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। इस फिल्म के अलावा भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड की ‘द ओडिसी’ और साउथ सिनेमा की ‘जन नायकन’ जैसी फिल्में भी लग रही हैं। जानिए, इन फिल्मों के खाते में रविवार को कितने रुपये जमा हुए।
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ पर रविवार को बरसे नोट
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने चौथे दिन यानी रविवार को 76 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि तीसरे दिन 70.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 256.33 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर से स्पाइडर मैन के रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म के निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन हैं।
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ का अब तक का कलेक्शन
| पहला दिन | 60.60 करोड़ रुपये |
| दूसरा दिन | 49.35 करोड़ रुपये |
| तीसरा दिन | 70.25 करोड़ रुपये |
| चौथा दिन | 76 करोड़ रुपये |
| कुल कमाई | 256.33 करोड़ रुपये |