{"_id":"6a6f5f3bb620bcf305060dd3","slug":"spider-man-brand-new-day-box-office-collection-on-day-4-total-earning-on-sunday-2026-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Spider Man Brand New Day: क्या 'स्पाइडर मैन 4' को मिला वीकएंड का फायदा? चार दिनों में 200 करोड़ पार हुई फिल्म","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Spider Man Brand New Day: क्या 'स्पाइडर मैन 4' को मिला वीकएंड का फायदा? चार दिनों में 200 करोड़ पार हुई फिल्म
Sun, 02 Aug 2026 08:46 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:46 PM IST
सार
Spider Man Brand New Day Box Office Collection: दुनियाभर में हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' धूम मचा रही है। भारत में भी इसने कोई कसर नहीं छोड़ी है। आइए जानते हैं कि क्या इस फिल्म ने आज बॉक्स ऑफिस पर वीकएंड का फायदा उठाया है?
विज्ञापन
स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। भारत में यह फिल्म 30 जुलाई को रिलीज हुई थी। पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे। वीकएंड पर भी इसने अच्छी कमाई की है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'
- फोटो : X
फिल्म का अब तक का कलेक्शन
टॉम हॉलैंड की अदाकारी वाली फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' ने पहले दिन भारत के बॉक्स ऑफिस पर 60.60 करोड़ रुपये की बड़ी ओपनिंग ली। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसकी कमाई घटी और इसने 49.35 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला और इसने 70.25 करोड़ रुपये कमाए। तीन दिनों में इस फिल्म ने 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।
यह खबर भी पढ़ें: Spider Man- Brand New Day Movie Review: टॉम हॉलैंड ने लगा दी पूरी जान, एक्शन और इमोशन भरपूर पर खटकती है यह बात

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ट्रेलर रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
आज कितनी हुई कमाई?
जहां तीसरे दिन फिल्म ने वीकएंड का पूरा फायदा उठाया, वहीं चौथे दिन भी फिल्म वीकेंड का फायदा उठाती नजर आ रही है। सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को खबर लिखे जाने तक 65.88 करोड़ रुपये कमाए हैं। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 246.08 करोड़ रुपये हो चुका है। चार दिनों में यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।
जहां तीसरे दिन फिल्म ने वीकएंड का पूरा फायदा उठाया, वहीं चौथे दिन भी फिल्म वीकेंड का फायदा उठाती नजर आ रही है। सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को खबर लिखे जाने तक 65.88 करोड़ रुपये कमाए हैं। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 246.08 करोड़ रुपये हो चुका है। चार दिनों में यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'
- फोटो : X
किस भाषा में कितना कलेक्शन?
यह गौरतलब है कि डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' भारत में कई भाषाओं में रिलीज हुई है। हर भाषा में इसे दर्शक प्यार दे रहे हैं।

- अंग्रेजी में इस फिल्म ने अब तक 136.11 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- हिंदी भाषा में इसने 86.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
- तमिल भाषा में 12.14 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- वहीं तेलुगु भाषा में 10.92 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- मलयालम में इसने 22 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
- कन्नड़ में इसकी कमाई 0.13 लाख रुपये रही है।
विज्ञापन
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे
- फोटो : X
क्या है फिल्म की कहानी?
'नो वे होम' की घटनाओं के चार साल बाद पीटर पार्कर (टॉम हॉलैंड) पूरी तरह अकेला पड़ चुका है। डॉक्टर स्ट्रेंज के स्पेल के बाद पूरी दुनिया उसे भूल चुकी है। पीटर न्यूयॉर्क के एक छोटे से अपार्टमेंट में अकेले रहता है और अपनी पूरी जिंदगी स्पाइडर-मैन बनकर लोगों की मदद करने में लगा देता है।
अपने करीबियों को सुरक्षित रखने के लिए वह खुद उनसे दूरी बनाए रखता है। इसी बीच न्यूयॉर्क पर एक नया खतरा मंडराने लगता है। मैक गार्गन उर्फ स्कॉर्पियन की वापसी होती है। हालात तब और मुश्किल हो जाते हैं, जब हल्क और पनिशर जैसे ताकतवर किरदार भी कहानी का हिस्सा बनते हैं।