Sooraj Pancholi: ‘14 साल अपनी बेगुनाही साबित करने में बिताए’, जिया खान मामले पर फिर छलका सूरज पंचोली का दर्द
Sooraj Pancholi On Jiah Khan Suicide: सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया पर जिया खान सुसाइड मामले से जुड़ा हुआ एक भावुक नोट साझा किया है। इसमें उन्होंने जिया के दर्द और ट्रायल के दौरान अपने संघर्ष के बारे में बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरज ने शेयर की पोस्ट
अभिनेता सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया के जरिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘सभी मीडिया संस्थानों से निवेदन है। कृपया स्पष्ट करें कि आपके किन सवालों के जवाब नहीं मिले और कृपया अपने तथ्यों की जांच सही तरह करें। मैंने 14 साल तक चले मुकदमे का सामना किया। मामला तथ्यों, सबूतों और कानून के आधार पर तय किया गया था।
मुझे बरी कर दिया गया था, और कानूनी कार्यवाही से संबंधित कोई भी प्रश्न ऐसा नहीं है जिसका जवाब न मिला हो। अदालत के सभी रिकॉर्ड और मुकदमे की कार्यवाही सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति जो वास्तव में कोई राय बनाने से पहले फैक्ट को समझना चाहता है, वह उन्हें देख सके।’
'मैं सिर्फ बीस साल का था'
अपनी पोस्ट में सूरज ने आगे लिखा, ‘जब यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, तब मेरी उम्र मात्र 20 वर्ष थी। मैं उसे केवल चार महीने से जानता था, और मुझे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह अंदर ही अंदर किस पीड़ा से गुजर रही होगी। उस उम्र में, मैं इतना छोटी था कि यह समझ नहीं पाता था कि कोई व्यक्ति इतना बोझ अपने अंदर कैसे दबा सकता है। इसके बाद जो कुछ हुआ, उसने मेरा जीवन हमेशा के लिए बदल दिया।'
इसके बाद उन्होंने बताया, ‘जिया के सम्मान के कारण, मैंने कभी भी सार्वजनिक रूप से उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं की जो उन्होंने मुझसे साझा कीं। मैंने अपने साथ हुए हर कष्ट के बावजूद उनकी निजता को सुरक्षित करना चुना। मैं बदले में केवल यही निष्पक्षता और सम्मान चाहता हूं।’
मुकदमे ने बर्बाद कर दिए बेहतरीन साल
अपने बुरे वक्त को याद करने हुए आगे सूरज ने अपनी पोस्ट में बताया, ‘मैंने अगले 14 साल अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए संघर्ष किया। ये वो साल थे जब मुझे अपना जीवन संवारना चाहिए था। इसके बजाय, मैं एक ऐसे मुकदमे के बोझ तले जी रहा था जिसने मेरे बीसवें और तीसवें दशक के एक बड़े हिस्से को बर्बाद कर दिया। सिर्फ मैं ही जानता हूँ कि हर दिन मेरे मन और दिल में क्या बोझ रहता था। कानून की अदालत ही एकमात्र ऐसी जगह थी जहाँ मैं अपनी बेगुनाही साबित कर सकता था। मैंने न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा किया, और 14 साल बाद मैं निर्देष साबित हुआ।’
जिया खान ने की थी आत्महत्या
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने 3 जून 2013 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर जिया को अत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा करीब 14 साल तक चला। मगर अंतिम सीबीआई जांच में 28 अप्रैल 2023 को उन्हें बरी कर दिया गया।