फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan leases Mumbai office space for ₹17 lakh a month for five years

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने मुंबई में किराए पर दिया ऑफिस स्पेस, एक महीने का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश

Sun, 02 Aug 2026 05:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 02 Aug 2026 05:19 PM IST
सार

Hrithik Roshan Leases Office: ऋतिक रोशन इन दिनों एक प्रॉपर्टी को किराए पर देने को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में उन्होंने प्रॉपर्टी कारोबार पर ध्यान केंद्रित किया है।

विज्ञापन
Hrithik Roshan leases Mumbai office space for ₹17 lakh a month for five years
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में लगभग 6,000 स्क्वेयर फीट के कमर्शियल ऑफिस स्पेस को पांच साल के लिए किराए पर दिया है। इसका शुरुआती मासिक किराया 17 लाख रुपये है। यह जानकारी सीआरई मैट्रिक्स को मिले प्रॉपर्टी दस्तावेज के बाद सामने आई है।
विज्ञापन


कितने लाख की जमा हुई सिक्योरिटी?
किराए पर दी गई जगह अंधेरी (वेस्ट) में न्यू लिंक रोड पर मौजूद लोटस नीलकमल बिजनेस पार्क की ऊपरी मंजिल पर सात यूनिट्स में फैली है। ऑफिस का एरिया लगभग 6,000 स्क्वेयर फीट है। इसमें सात कार पार्किंग की जगह भी शामिल है। डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि किराएदार ने 68 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा की है।
विज्ञापन

Hrithik Roshan leases Mumbai office space for ₹17 lakh a month for five years
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम-@hrithikroshan
कब तक के लिए हुआ लीज एग्रीमेंट?
लीज एग्रीमेंट 29 जून, 2026 को रजिस्टर किया गया था। लीज 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होकर 31 मार्च, 2031 तक चलेगी।

क्यों अब तक मां नहीं बन पाईं नौहीद साइरूसी? खुद बताई बड़ी वजह; कहा, 'हमारा मकसद सिर्फ बच्चों को...'


तीन वर्षों के बाद बढ़ेगा किराया
एग्रीमेंट के अनुसार, पहले तीन वर्षों (1 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च, 2029 तक) के लिए मासिक किराया 17 लाख रुपये तय किया गया है। लीज के बाकी दो वर्षों (1 अप्रैल, 2029 से 31 मार्च, 2031 तक) के लिए किराया बढ़कर 19.55 लाख रुपये प्रति माह हो जाएगा।

Hrithik Roshan leases Mumbai office space for ₹17 lakh a month for five years
ऋतिक रोशन - फोटो : एक्स
ऋतिक रोशन ने दिया प्रॉपर्टीज पर ध्यान
ऋतिक रोशन हाल के वर्षों में रियल एस्टेट में सक्रिय रूप से निवेश कर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने मुंबई और पुणे में कॉर्पोरेट किराएदारों को ऑफिस स्पेस किराए पर देकर कमर्शियल एसेट्स से आय कमाने पर ध्यान केंद्रित किया है।

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म 'अल्फा' में कैमियो रोल में देखा गया था। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अदाकारी वाली इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने अपनी अदाकारी से सबका ध्यान खींचा था। वह अगली बार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed