फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhumi Pednekar Condemned Abusive language Use Against Prime Minister Narender Modi During CJp Protest

हम बुजुर्गों से कभी ऐसे बात करते हैं? पीएम मोदी के लिए प्रयोग हुई अभद्र भाषा पर भूमि पेडनेकर ने जताई नाराजगी

Sun, 02 Aug 2026 04:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 02 Aug 2026 04:07 PM IST
सार

Bhumi Pednekar Condemned Young People Abusive language: बीते दिनों कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस बात पर अब जाकर भूमि पेडनेकर ने कड़ा विरोध जताया है। 

विज्ञापन
Bhumi Pednekar Condemned Abusive language Use Against Prime Minister Narender Modi During CJp Protest
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर क्या बोलीं भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumisatishpednekkar

विस्तार

भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शनिवार देर रात एक वीडियो साझा किया था। इसमें वह युवाओं को एक जरूरी संदेश दे रही हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर भी उन्होंने अपनी राय जाहिर की है। यहां जानिए, भूमि पेडनेकर ने क्या कहा? 

विज्ञापन

गाली-गलौज वाली भाषा पर अभिनेत्री ने जताई कड़ी आपत्ति 
भूमि पेडनेकर इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए गए वीडियो में कहती हैं, ‘अभी जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें बहुत खराब भाषा का इस्तेमाल हो रहा है। हमारे देश के युवा या हम ऐसे बात नहीं करते हैं। हम उस व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं जो आज देश के सबसे ऊंचे पद पर है। बात सिर्फ पद की नहीं है, क्या हम अपने घर के बुजुर्गों से कभी ऐसे बात करते हैं? क्या हम सच में गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं?’ 

विज्ञापन

भूमि ने युवाओं को दिया एक जरूरी संदेश 
भूमि पेडनेकर आगे कहती हैं, ‘दोस्तों यह हमारी संस्कृति नहीं है। यह गलत है और इस बात ने मुझे सच में परेशान किया। इसीलिए मैं सामने आकर इस बारे में बात करना चाहती थी। कोई देश तभी तरक्की करेगा और आगे बढ़ेगा जब हम सब मिलकर अपनी कमियों और अच्छाइयों, दोनों पर चर्चा करेंगे। हमारी संस्कृति और हमारे संस्कार ही हमारी रीढ़ की हड्डी हैं। हमें उनसे भटकना नहीं चाहिए वरना हम सही बातें सही तरीके से नहीं कह पाएंगे और न ही उन पर कभी अमल हो पाएगा या कोई बदलाव आ पाएगा। हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि ने वीडियो में कई बदलावों पर भी बात की, जो देश और शिक्षा जगत में लाने की जरूरत है।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhumi Satish Pednekkar (@bhumisatishpednekkar)


 

Bhumi Pednekar Condemned Abusive language Use Against Prime Minister Narender Modi During CJp Protest
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumisatishpednekkar
करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं भूमि पेडनेकर? 
भूमि पेडनेकर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ का हिस्सा बनी हैं। इस फिल्म में ऋषभ, शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में भूमि पेडनेकर वॉरियर क्वीन बेलवाडी मल्लम्मा का किरदार निभाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed