फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sooraj Pancholi shared emotional social media post on the Jiah Khan case

Sooraj Pancholi: ‘14 साल अपनी बेगुनाही साबित करने में बिताए’, जिया खान मामले पर फिर छलका सूरज पंचोली का दर्द

Sun, 02 Aug 2026 04:40 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Aug 2026 04:40 PM IST
सार

Sooraj Pancholi On Jiah Khan Suicide: सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया पर जिया खान सुसाइड मामले से जुड़ा हुआ एक भावुक नोट साझा किया है। इसमें उन्होंने जिया के दर्द और ट्रायल के दौरान अपने संघर्ष के बारे में बात की।

विज्ञापन
Sooraj Pancholi shared emotional  social media post on the Jiah Khan case
सूरज पंचोली, जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्ट्रेस जिया ने 2013 में सुसाइड कर लिया था। इसकी वजह से कई साल तक सूरज पंचोली पर मुकदमा भी चला। अब सूरज ने इस मामले में अपना पक्ष फैंस के सामने रखा और उनसे अपील भी की है।
विज्ञापन

सूरज ने शेयर की पोस्ट 

अभिनेता सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया के जरिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘सभी मीडिया संस्थानों से निवेदन है। कृपया स्पष्ट करें कि आपके किन सवालों के जवाब नहीं मिले और कृपया अपने तथ्यों की जांच सही तरह करें। मैंने 14 साल तक चले मुकदमे का सामना किया। मामला तथ्यों, सबूतों और कानून के आधार पर तय किया गया था।

विज्ञापन


मुझे बरी कर दिया गया था, और कानूनी कार्यवाही से संबंधित कोई भी प्रश्न ऐसा नहीं है जिसका जवाब न मिला हो। अदालत के सभी रिकॉर्ड और मुकदमे की कार्यवाही सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति जो वास्तव में कोई राय बनाने से पहले फैक्ट को समझना चाहता है, वह उन्हें देख सके।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Sooraj Pancholi shared emotional  social media post on the Jiah Khan case
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

'मैं सिर्फ बीस साल का था'

अपनी पोस्ट में सूरज ने आगे लिखा, ‘जब यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, तब मेरी उम्र मात्र 20 वर्ष थी। मैं उसे केवल चार महीने से जानता था, और मुझे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह अंदर ही अंदर किस पीड़ा से गुजर रही होगी। उस उम्र में, मैं इतना छोटी था कि यह समझ नहीं पाता था कि कोई व्यक्ति इतना बोझ अपने अंदर कैसे दबा सकता है। इसके बाद जो कुछ हुआ, उसने मेरा जीवन हमेशा के लिए बदल दिया।'

इसके बाद उन्होंने बताया, ‘जिया के सम्मान के कारण, मैंने कभी भी सार्वजनिक रूप से उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं की जो उन्होंने मुझसे साझा कीं। मैंने अपने साथ हुए हर कष्ट के बावजूद उनकी निजता को सुरक्षित करना चुना। मैं बदले में केवल यही निष्पक्षता और सम्मान चाहता हूं।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sooraj P (@soorajpancholi)


 

मुकदमे ने बर्बाद कर दिए बेहतरीन साल 
अपने बुरे वक्त को याद करने हुए आगे सूरज ने अपनी पोस्ट में बताया, ‘मैंने अगले 14 साल अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए संघर्ष किया। ये वो साल थे जब मुझे अपना जीवन संवारना चाहिए था। इसके बजाय, मैं एक ऐसे मुकदमे के बोझ तले जी रहा था जिसने मेरे बीसवें और तीसवें दशक के एक बड़े हिस्से को बर्बाद कर दिया। सिर्फ मैं ही जानता हूँ कि हर दिन मेरे मन और दिल में क्या बोझ रहता था। कानून की अदालत ही एकमात्र ऐसी जगह थी जहाँ मैं अपनी बेगुनाही साबित कर सकता था। मैंने न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा किया, और 14 साल बाद मैं निर्देष साबित हुआ।’

Sooraj Pancholi shared emotional  social media post on the Jiah Khan case
जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया

जिया खान ने की थी आत्महत्या
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने 3 जून 2013 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर जिया को अत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा करीब 14 साल तक चला। मगर अंतिम सीबीआई जांच में 28 अप्रैल 2023 को  उन्हें बरी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed