Ramayana: चेतन हंसराज ने रणबीर कपूर की कास्टिंग और VFX का किया समर्थन, बोले- ‘आलोचक ‘ड्रीमलैंड’ में हैं’
Ramayana Movie: फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर रिलीज होने के बाद कास्टिंग और VFX को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। अब एक्टर चेतन हंसराज ने भी फिल्म पर खुलकर बात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब एक्टर चेतन हंसराज ने फिल्म का बचाव करते हुए रणबीर कपूर की कास्टिंग को सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के बाद लोग इसकी असली भव्यता समझ पाएंगे।
आलोचना करने वालों पर क्या बोले एक्टर?
चेतन हंसराज इस फिल्म में राक्षस माली का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने मेकर्स और पूरी कास्ट का समर्थन किया। वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने सेट के माहौल की भी तारीफ की और कहा कि ट्रेलर में फिल्म का पूरा स्केल नजर नहीं आता।
उन्होंने VFX की आलोचना करने वालों को ‘कीबोर्ड VFX सुपरस्टार’ बताया और कहा कि वे ‘ड्रीमलैंड’ में जी रहे हैं।
रणबीर की कास्टिंग पर भी दिया बयान
हंसराज ने बताया कि ‘रामायण’ के सेट पर सभी लोग बहुत शांत और विनम्र थे। उन्होंने यश की भी तारीफ की और कहा कि वह कास्ट और क्रू के साथ बहुत अच्छे से पेश आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में 47 साल काम करने के बावजूद ‘रामायण’ की शूटिंग के 20 दिन उनके करियर के सबसे बेहतरीन दिन रहे।
दरअसल, रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में कास्ट किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं और कुछ उन्हें इस रोल के लिए सही नहीं मान रहे।
इस पर जवाब देते हुए हंसराज ने कहा, ‘मुझे लगता है कि कास्टिंग बहुत शानदार है। रणबीर कपूर राम के रोल में शानदार हैं। उन्होंने अपने लुक को बहुत अच्छे से कैरी किया है। साई पल्लवी भी बहुत अच्छी हैं। हर किसी की अपनी राय होती है, लेकिन नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और पूरी टीम ने लुक और किरदारों पर काफी रिसर्च की है और काफी सोच-विचार के बाद कास्ट फाइनल की है।’
VFX पर हो रही आलोचना पर दिया रिएक्शन
VFX पर हो रही आलोचना पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘ये सब कीबोर्ड VFX सुपरस्टार हैं। ये लोग ड्रीमलैंड में हैं। जब आप ‘रामायण’ को बड़े पर्दे पर देखेंगे, तब आपको इसका असली स्केल समझ आएगा। यह बहुत भव्य है, जिसे ये आलोचक अभी समझ नहीं पा रहे।’
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो भाग में रिलीज होगी। इसके पहले भाग का ट्रेलर बीते 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था पर इसे टाल दिया गया। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने मुंबई में किराए पर दिया ऑफिस स्पेस, एक महीने का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश