फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor Gets Emotional Remembering Satish Kaushik On Friendship Day says this type Friends are blessings

Friendship Day: फ्रेंडशिप डे पर सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए अनिल कपूर, लिखा- ऐसी दोस्तियां आशीर्वाद हैं

Sun, 02 Aug 2026 06:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 02 Aug 2026 06:09 PM IST
सार

Anil Kapoor On Friendship Day: अनिल कपूर ने फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त सतीश कौशिक को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक शानदार वीडियो शेयर किया है। इसके साथ एक दमदार नोट लिखा है।

विज्ञापन
Anil Kapoor Gets Emotional Remembering Satish Kaushik On Friendship Day says this type Friends are blessings
अनिल कपूर, सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर आज फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त सतीश कौशिक को लेकर भावुक हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने दिवंगत दोस्त को याद किया। एक्टर ने अपनी दशकों पुरानी दोस्ती को याद किया, जिसमें कई यादें शामिल थीं। एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए अनिल ने सतीश को ऐसा दोस्त बताया जिस पर वे हमेशा भरोसा कर सकते थे।
विज्ञापन


अनिल कपूर की पोस्ट में क्या है?
अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं। यह कॉमेडी वीडियो है।
पोस्ट शेयर करते हुए अनिल कपूर ने सतीश कौशिक को सिर्फ एक साथी से कहीं ज्यादा बताया। अपने नोट में अनिल ने लिखा, 'मेरे सभी दोस्तों को फ्रेंडशिप डे की बधाई। आज, मैं खास तौर पर अपने प्यारे दोस्त सतीश को याद कर रहा हूं।'
विज्ञापन

Anil Kapoor Gets Emotional Remembering Satish Kaushik On Friendship Day says this type Friends are blessings
अनिल कपूर, सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
सतीश की जगह कोई नहीं ले सकता
उन्होंने आगे बताया कि हर किसी का एक खास दोस्त होता है जिसे वे बिना झिझक के फोन कर सकते हैं, कोई ऐसा जो बिना किसी जजमेंट के बात सुनता है और हर बातचीत को हल्का-फुल्का बना देता है। अनिल के मुताबिक, सतीश उनकी जिंदगी में वही इंसान थे। एक्टर ने माना कि उन्हें सतीश कौशिक का मजाकिया अंदाज और बेमिसाल टैलेंट तो याद आता ही है, लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें अपने दोस्त का साथ याद आता है। 
अनिल कपूर ने कहा कि कुछ दोस्तियां जिंदगी भर का साथ बन जाती हैं। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने मुंबई में किराए पर दिया ऑफिस स्पेस, एक महीने का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश

आशीर्वाद की तरह होती है दोस्ती
अनिल कपूर ने पोस्ट के आखिर में लिखा 'हम साथ बढ़े, साथ हंसे और जिंदगी भर की यादें साझा कीं। ऐसी दोस्ती कम ही देखने को मिलती है। ये एक आशीर्वाद की तरह होती है।'

Anil Kapoor Gets Emotional Remembering Satish Kaushik On Friendship Day says this type Friends are blessings
सतीश कौशिक, अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर्स को पसंद आई पोस्ट
इस भावुक पोस्ट पर फैंस ने प्यार भरा रिएक्शन दिया। कई लोगों ने हिंदी सिनेमा में दोनों के लंबे साथ को याद किया। प्रतिक्रिया देने वालों में अनिल कपूर की बेटी रिया भी शामिल थीं, जिन्होंने उनके शेयर किए गए पुरानी यादें ताजा करने वाले वीडियो पर 'आइकॉनिक' (शानदार) कमेंट किया।

इन फिल्मों में किया काम
अनिल कपूर और सतीश कौशिक ने 'मिस्टर इंडिया', 'राम लखन', 'हमारा दिल आपके पास है' और 'घरवाली बाहरवाली' में काम किया। 

कब हुआ सतीश का निधन
सतीश कौशिक का 9 मार्च, 2023 को गुरुग्राम में 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed