फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny deol expressed wish to work on a film based on emperor ashoka with both of his son and rajkumar santoshi

Sunny Deol: दोनों बेटों के साथ पीरियड फिल्म प्लान कर रहे सनी देओल, निभाना चाहते हैं इस महान सम्राट का किरदार

Mon, 03 Aug 2026 02:01 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Aug 2026 02:01 PM IST
सार

Sunny Deol On Next Project: सनी देओल इन दिनों निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन पर जुटे हैं। इसी बीच एक इवेंट में सनी ने अपने दोनों बेटों के साथ एक पीरियड फिल्म पर काम करने की इच्छा जताई। जानिए सनी किस महान सम्राट के किरदार में नजर आना चाहते हैं?

विज्ञापन
Sunny deol expressed wish to work on a film based on emperor ashoka with both of his son and rajkumar santoshi
सनी देओल, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजला

विस्तार

अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में पटना में प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट की योजना साझा की। इसके साथ ही एक्टर ने बताया कि वो इस फिल्म में अपने दोनों बेटों को भी शामिल करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


'अशोक मेरे दिल के करीब' 
पटना में फिल्म प्रमोशन के दौरान सनी से पूछा गया कि अब वो किस तरह का किरदार निभाने की इच्छा रखते हैं? इसके जवाब में अभिनेता ने कहा, ‘सम्राट अशोक मेरे दिल के बहुत करीब हैं। राजकुमार संतोषी ने मुझे इसकी कहानी सुनाई है और चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी मुझे इस कहानी का नरेशन दिया है। मुझे यह भी विश्वास है कि मैं अपने दोनों बेटों को भी इस प्रोजेक्ट में शामिल कर सकता हूं क्योंकि इसका एक विशाल इतिहास है।’
विज्ञापन

Sunny deol expressed wish to work on a film based on emperor ashoka with both of his son and rajkumar santoshi
फिल्म 'बंटवारा 1947' में करण देओल पिता सनी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@imkarandeol

'ऐसी फिल्मों के लिए भारी बजट चाहिए' 
सनी ने इस प्रोजेक्ट के बारे में आगे कहा, ‘ऐसी फिल्मों के लिए भारी बजट की जरूरत होती है। पहले मेरे पास ऐसी कोई फिल्म नहीं आई। हालांकि, 'गदर 2' के बाद हालात बेहतर हुए और मुझे उम्मीद है कि आगे और बेहतर होंगे। मैं जरूर एक ऐसी फिल्म बनाना चाहूंगा।'
आपको बता दें कि शाहरुख खान इससे पहले साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'अशोका' में सम्राट अशोक का किरदार निभा चुके हैं। इससे पहले 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'सम्राट अशोक' में एनटीरामा राव ने अशोक और चाणक्य दोनों का किरदार निभाया था। 

Sunny deol expressed wish to work on a film based on emperor ashoka with both of his son and rajkumar santoshi
फिल्म 'बटवारा 1947' - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी ‘बंटवारा 1947’? 
‘बंटवारा 1947’, भारत और पाकिस्तान के बीच हुए बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी एक भावुक फिल्म है। यह भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाएगी। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल, करण देओल अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed