OTT Release This Week: 'मैं वापस आऊंगा' से 'ऑपरेशन सफेद सागर' तक; इस वीक ओटीटी पर दस्तक देंगी ये फिल्में-सीरीज
OTT Release This Week: नया महीना यानी अगस्त शुरू हो चुका है। नए वीक की शुरुआत हुई है। कुछ नई फिल्में और सीरीज भी रिलीज होने वाली हैं। जानिए इस वीक की ओटीटी लिस्ट में क्या-क्या है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्में 'स्पाइड मैन 4' और 'द ओडिसी' धमाल कर रही हैं। वहीं, बॉलीवुड फिल्में भी सजी हैं। इस बीच ओटीटी पर भी कम विकल्प नहीं हैं। नए वीक में दिलजीत दोसांझ की चर्चित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। इसके अलावा कई और फिल्में और सीरीज भी रिलीज होंगी। जानिए...
'मैं वापस आऊंगा'
इम्तिआज अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना जैसे सितारे हैं। इस फिल्म की काफी सराहना हुई। अब यह ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म 07 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
उयिर
यह तमिल भाषा की फिल्म है। तमिल भाषा में उयिर का अर्थ जीवन या आत्मा होता है। रोशन मैथ्यू, बैजू संतोष और अतुल्या चंद्रा अभिनीत यह फिल्म 04 अगस्त से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म की कहानी कन्नूर के धर्मदम पुलिस स्टेशन में तैनात एक ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर अजीब की सच्ची घटनाओं पर आधारित पुलिस जांच पर आधारित है।
'ऑपरेशन सफेद सागर'
यह वेब सीरीज भी इसी वीक दस्तक देगी। 'ऑपरेशन सफेद सागर' साल 1999 के करगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना द्वारा चलाया गया एक ऐतिहासिक और निर्णायक हवाई अभियान था, जिसका मुख्य उद्देश्य करगिल की ऊंची पहाड़ियों पर छिपे पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ना था। यह सीरीज 07 अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, मिहिर आहूजा और अभय वर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
'माय लाइफ विद द वाल्टर बॉयज 3'
लोकप्रिय अमेरिकी टीन ड्रामा और रोमांटिक सीरीज 'माय लाइफ विद द वाल्टर बॉयज' का तीसरा सीजन इस वीक ओटीटी पर आएगा। इस सीरीज का प्रीमियर 6 अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर होगा। इस सीजन में कुल 10 एपिसोड होंगे। ये सभी एक साथ रिलीज किए जाएंगे।
स्टर्लिंग पॉइंट
यह अमेरिकी ड्रामा सीरीज है। इसे मेगन पार्क ने बनाया है। यह 17 साल की एनी जैकबसन (एला रुबिन) की कहानी है। स्टर्लिंग पॉइंट का 05 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
एमटीवी हसल 5
मशहूर भारतीय रैप और हिप-हॉप रियलिटी शो 'MTV Hustle' नए सीजन के साथ लौट रहा है। इस बार शो में नए रैपर की खोज होगी, साथ ही उन जगहों, अनुभवों और कहानियों से भी रूबरू कराया जाएगा, जहां इन कलाकारों को आकार मिला। यह 08 अगस्त से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इस सीजन में सिंगर-रैपर बादशाह रैप सुप्रीमो के रूप में नजर आएंगे।