शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की दोस्ती में पड़ी दरार, शो ‘लॉकअप 2’ में जमकर हुआ हंगामा; देखें वायरल वीडियो
Shivangi Joshi And Harshad Chopda: शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा शो ‘लॉकअप 2’ में भाग लेने से पहले से दोस्त हैं। लेकिन इस शो के कारण इनकी दोस्ती में दरार आ गई है। जानिए, ऐसा क्या हुआ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में हर्षद चोपड़ा से शिवांगी जोशी नाराज हो गईं। इसकी वजह रियलिटी शो में खुद को बचाए रखना था। शिवांगी को अब तक सपोर्ट कर रहे हर्षद चोपड़ा ने खुद के खेल को अहमियत दी। इस वजह से शिवांगी को शो में नुकसान हुआ। बाद में फाइनलिस्ट श्रेया कालरा ने शिवांगी को शो से बाहर कर दिया। इन सभी बातों का असर शिवांगी और हर्षद चोपड़ा की दोस्ती पर पड़ा है।
शिवांगी और हर्षद का आमना-सामना
हर्षद चोपड़ा और शिवांगी एक टास्क कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच नोक-झोंक हुई। शिवांगी ने कमरे से बाहर जाने का फैसला लिया। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि हर्षद चोपड़ा बाकी प्रतियोगियों को कहते थे कि वह शिवांगी के लिए पिछले टास्क में हारे थे। इस पर शिवांगी ने कहा कि वे दोनों खुद के लिए खेल रहे थे। इस बात को लेकर नाराजगी शिवांगी ने हर्षद चोपड़ा के सामने भी जाहिर की।
View this post on Instagram
फिनाले एपिसोड में पहुंचे ये सेलेब्स
शो ‘लॉकअप 2’ की बात करें तो अब इसमें राम कपूर, आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे, राम कपूर, श्रेया कालरा, हर्षद चोपड़ा जैसे सेलेब्स ही बचे हैं। जल्द ही इस शो का फिनाले एपिसोड भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। अब तक शिवांगी जोशी, पामेला सेरेना और आकांक्षा चौधरी शो से बाहर हो चुकी हैं।
क्या है शो ‘लॉकअप 2’ का कॉन्सेप्ट?
रियलिटी शो 'लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इसमें कुछ चर्चित सेलिब्रिटीज को एक जेल के कॉन्सेप्ट वाली जगह पर प्रतियोगी के तौर पर रखा जाता है। वे बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं से दूर उन्हें कई मुश्किल फैसलों से गुजरना पड़ता है।