फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lock Upp 2 Vikas Gupta questioned Shilpa Shinde over her recent comment On fellow contestants Shivangi Joshi

'शर्म नहीं आई? कितनी बदतमीज हैं आप'; 'लॉकअप 2' में शिल्पा शिंदे पर फूटा विकास गुप्ता का गुस्सा, लगाई क्लास

Thu, 30 Jul 2026 10:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 30 Jul 2026 10:13 PM IST
सार

Lock Upp 2: शो 'लॉकअप 2' में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। हालिया एपिसोड में विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अब आप शिल्पा जी नहीं, शिल्पा हैं।

विज्ञापन
Lock Upp 2 Vikas Gupta questioned Shilpa Shinde over her recent comment On fellow contestants Shivangi Joshi
शिल्पा शिंदे-विकास गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शो 'लॉक अप- सच या सजा' के पिछले दो एपिसोड्स में प्रतिभागियों ने अपने सबसे गहरे राज से पर्दा उठाया। दर्शक भी यह देख इमोशनल हुए। मगर, इसके ठीक बाद फिनाले वीक में शो में एक जबर्दस्त मोड़ आया। 'लॉकअप 2' में जब 'बिग बॉस 11' के राइवल्स, प्रोड्यूसर विकास गुप्ता और एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के बीच तीखी बहस हुई।

विज्ञापन

विकास गुप्ता ने क्यों लगाई शिल्पा की क्लास?
विकास गुप्ता शो में हाल ही में शिल्पा शिंदे के विजिटर बनकर आए। विकास गुप्ता ने रियलिटी शो में एंट्री करते ही शिल्पा शिंदे पर नाराजगी जताई। दरअसल, विकास ने शिल्पा शिंदे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनसे सवाल किए। शिल्पा ने यह टिप्पणियां अपने साथी कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी और राम कपूर को लेकर की थीं। शिल्पा ने शिवांगी की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने और राम कपूर की बॉडी-शेमिंग करने के लिए भी उन्हें आड़े हाथों लिया।

बोले- 'कितनी बदतमीज हैं आप'
शिल्पा के पास पहुंचते ही विकास गुप्ता ने कहा, 'अपनी सीनियर होने के बावजूद अब 'शिल्पा जी' कहलाने की हकदार नहीं हैं। विकास ने अभिनेत्री से कहा, 'कितनी बदतमीज हैं आप, मालूम है? आपने क्या किया है। जो ये लड़की (शिवांगी का जिक्र करते हुए) आपके बगल में खड़ी है। आपने कितनी गंदी बातें बोली उसके बारे में? मतलब इतनी बदतमीजी'?

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास ने कहा- 'तुम इतनी नेगेटिविटी फैलाती हो'
फिर उन्होंने राम कपूर के बारे में शिल्पा के कमेंट्स का जिक्र किया और कहा, 'आपको सीनियर आर्टिस्ट बोलते हैं, आपने इनके बारे में मैं क्या-क्या बोला है, आपको पता है? उस मोटे के साथ सोऊंगी मैं? यह मजाक उड़ाना नहीं था क्या? आप इस तरह की इंसान हो? जो तुम इतनी नेगेटिविटी फैलाती हो ना उसका कुछ नहीं कर सकता कोई भी। तुम शिल्पा जी नहीं रही अब, तुम सिर्फ शिल्पा हो। याद रखना'।

विज्ञापन

शिल्पा ने शिवांगी के बारे में क्या कहा था?
विकास ने शिल्पा से शो में शिवांगी जोशी की वर्जिनिटी के बारे में उनके कथित तौर पर किए गए कमेंट्स पर भी सवाल किया। उनसे यह पूछते हुए कि उन्होंने एक्ट्रेस के बारे में क्या कहा था? इस पर शिल्पा ने जवाब दिया, 'इसके बारे में जो बाहर है, मैंने वही बोला'। बता दें कि शो में आने के बाद शिल्पा ने श्रेया कालरा के साथ शिवांगी को लेकर कुछ बातें कीं। इसमें शिवांगी की निजी जिंदगी को लेकर भी कुछ बातें थीं। को-स्टार्स के साथ अफेयर्स और डेटिंग को लेकर अफवाहों की बातें आदि। हालांकि, इस पर होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने उन्हें जजमेंट डे पर वॉर्न किया था कि किसी की बाहर की बातों को अंदर न फैलाएं। यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed