फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Actress Aditi Sharma Files Domestic Violence Complaint Against Husband

Aditi Sharma: अदिति शर्मा ने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, कहा- ससुराल वालों ने गहने वापस नहीं किए

Sun, 02 Aug 2026 07:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 02 Aug 2026 07:22 PM IST
सार

Aditi Sharma Complain: 'अपोलीना- सपनों की ऊंची उड़ान', 'रब से है दुआ' और 'कलीरें' जैसे शो में काम करने वाली अभिनेत्री अदिति शर्मा चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने पति समेत ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Actress Aditi Sharma Files Domestic Violence Complaint Against Husband
अदिति शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@officialaditisharma

विस्तार

टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा ने 30 जुलाई को अपने पति, सास और ननद के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। अदिति की शिकायत के आधार पर गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें आरोप लगाया गया कि तीनों ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया।
विज्ञापन

Actress Aditi Sharma Files Domestic Violence Complaint Against Husband
सामर्थ्य गुप्ता और अदिति शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@officialaditisharma
अभिनेत्री ने लगाए आरोप
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ससुराल वालों ने अभिनेत्री के साथ घरेलू हिंसा, मारपीट, गाली-गलौज किया और उनके चरित्र पर सवाल उठाए। अदिति ने आगे आरोप लगाया कि उनकी सास ने उनके शादी के गहने अपने पास रख लिए, जिनमें सोने की चेन, अंगूठियां, हीरे की अंगूठी, मंगलसूत्र और चूड़ियां शामिल थीं।
गोरेगांव पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Actress Aditi Sharma Files Domestic Violence Complaint Against Husband
अदिति शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- @officialaditisharma
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने अदिति शर्मा के पति, ननद और सास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गोरेगांव पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। असिस्टेंट इंस्पेक्टर अमिता मराठे मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

Actress Aditi Sharma Files Domestic Violence Complaint Against Husband
अदिति शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@officialaditisharma
कब हुई थी शादी?
शिकायत में शर्मा ने कहा, 'मैं अपने पति से जून 2021 में ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान मिली थी। हम दोस्त बने और बाद में हमारी दोस्ती प्यार में बदल गई। सितंबर 2024 से, हम दोनों गोरेगांव में एक किराए के घर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों परिवारों की सहमति से, हमने 12 नवंबर 2024 को शादी की। शादी के दो-तीन दिन बाद मेरे माता-पिता दिल्ली लौट गए। उस समय, मेरी सास और ननद मेरे साथ थीं।'

Actress Aditi Sharma Files Domestic Violence Complaint Against Husband
अदिति शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@officialaditisharma
पति ने दी गाली
शर्मा ने बताया 'मेरी सास अक्सर दिल्ली आती-जाती रहती थीं। शादी के बाद, मेरे पति मेरे कपड़ों को लेकर मुझे बुरा-भला कहते थे। वे घर की छोटी-छोटी बातों पर भी मुझसे झगड़ा करते थे। वे मुझे घर के खर्च के लिए पैसे नहीं देते थे। इसके उलट, वे मुझसे ही पैसे लेते थे। 1 जनवरी 2025 की सुबह उन्होंने कहा, 'अब तुम मेरी पत्नी नहीं रहोगी, तुम किसी की भी पत्नी नहीं रहोगी।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed