‘प्यार का एंगल …’ शो ‘लॉकअप 2’ में अर्जुन बिजलानी ने हर्षद चोपड़ा को दी जरूरी सलाह; शिवांगी को लेकर किया सचेत
Arjun Bijani Advice To Harshad Chopda In Lock Upp 2: इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ सोशल मीडिया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ। हाल ही में शो के प्रतियोगियों से मिलने उनके करीबी लोग आए। अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने शो में आकर अपने दोस्त हर्षद चोपड़ा को एक जरूरी सलाह दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी के चर्चित अभिनेता हर्षद चोपड़ा और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में बतौर प्रतियोगी शामिल हैं। इनकी बीच की दोस्ती बहुत गहरी फैंस को नजर आ रही है। इस वजह से हर्षद का खेल भी शो में खराब हो रहा है। ऐसे में अचानक शो में आकर करीबी दोस्त अर्जुन बिजलानी ने उन्हें इस मामले में पूरी तरह से सचेत रहने की सलाह दी। जानिए, क्या बोले अर्जुन बिजलानी?
अर्जुन ने शिवांगी के मामले में हर्षद को किया सचेत
अर्जुन बिजलानी जो शो में हर्षद चोपड़ा से मिलने आए थे तो उन्होंने कहा, ‘मुझे एक बात बताओ सिर्फ दो लोग ही तुम्हें बचाने की कोशिश कर रहे थे। क्या यही रिश्ता तुमने बनाया है? तुम तो बहुत अच्छे हो। तो तुम्हें कहीं न कहीं सोचना चाहिए कि शायद मैंने किसी के साथ वैसा रिश्ता नहीं बनाया या शायद तुम किसी और के साये में खेल रहे थे। दोस्ती एक चीज है, लेकिन तुम्हारा गेम अलग है। अगर कुछ ऐसा होता है और तुम दोनों आमने-सामने आ जाते हो, तो क्या तुम पीछे हट जाओगे और उसे जीतने दोगे?’
अर्जुन बिजलानी आगे कहते हैं, ‘बाहर भले ही यह दोस्ती हो लेकिन तुम्हारी तरफ से यह लव एंगल जैसा लगता है। समझने की कोशिश करो। तुम चाहे कितनी भी सफाई दे दो। अगर यह सिर्फ दोस्ती है तो तुम छोटी-छोटी बातों पर रोते नहीं हो। तुम्हें अपना गेम बेहतर करने की जरूरत है।’
फिनाले एपिसोड में पहुंचे ये सेलेब्स
शो ‘लॉकअप 2’ की बात करें तो अब इसमें राम कपूर, शिवांगी जोशी, पामेला सेरेना, आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे, आकांक्षा चौधरी, राम कपूर, श्रेया कालरा, हर्षद चोपड़ा जैसे सेलेब्स ही बचे हैं। जल्द ही इसका फिनाले एपिसोड भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।
क्या है शो ‘लॉकअप 2’ का कॉन्सेप्ट?
रियलिटी शो 'लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इसमें कुछ चर्चित सेलिब्रिटीज को एक जेल के कॉन्सेप्ट वाली जगह पर प्रतियोगी के तौर पर रखा जाता है। वे बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं से दूर उन्हें कई मुश्किल फैसलों से गुजरना पड़ता है।