फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karishma Tanna Spotted During Pregnancy actress politely objected to paparazzi smoking in front of her

'आप लोग पेट पर सर्कल क्यों करते रहते हो'? करिश्मा तन्ना ने पैपराजी से पूछा सवाल? स्मोकिंग को लेकर कही ये बात

Mon, 27 Jul 2026 10:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 Jul 2026 10:08 PM IST
सार

Karishma Tanna Video: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना जल्द मां बनने वाली हैं। हाल ही में उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने एक दिलचस्प सवाल पूछा।

विज्ञापन
Karishma Tanna Spotted During Pregnancy actress politely objected to paparazzi smoking in front of her
करिश्मा तन्ना - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

करिश्मा तन्ना प्रेग्नेंट हैं। उनके घर किलकारी गूंजने वाली है। अभिनेत्री पति वरुण बंगेरा के साथ पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। करिश्मा अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर इसकी कुछ झलकिया फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में पैपराजी के कैमरों ने करिश्मा को स्पॉट किया।

विज्ञापन


पैपराजी से पूछा सवाल
करिश्मा तन्ना को हाल ही में बिल्डिंग के बाहर देखा गया। इस दौरान वे पैपराजी के साथ रूबरू हुईं। करिश्मा व्हाइट कलर की गाउन ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान उनके साथ दो लोग और नजर आए, जिनसे करिश्मा बातें करती दिखीं। इसी दौरान पैपराजी उनका वीडियो बनाने लगे। करिश्मा ने इसी दौरान पूछ लिया, 'आप लोग सर्कल सर्कल क्यों करते हो पेट पर?। हर बार ऐसा करते हो'।
विज्ञापन


करिश्मा तन्ना ने स्मोकिंग पर जताई आपत्ति
करिश्मा तन्ना प्रेग्नेंट हैं। अक्सर पैपराजी उनकी वीडियो साझा करते हुए उनके बेबी बंप पर सर्कल बना देते हैं, अभिनेत्री ने उसी को लेकर सवाल किया। बात करने के बाद करिश्मा जब जाने लगीं तो पैप्स ने एक्ट्रेस से सोलो पोज देने को कहा। करिश्मा तन्ना ने सोलो फोटोज क्लिक कराए। इसी दौरान करिश्मा ने पैपराजी के स्मोकिंग करने पर भी आपत्ति जताई और बड़ी विनम्रता के साथ मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


Karishma Tanna Spotted During Pregnancy actress politely objected to paparazzi smoking in front of her
करिश्मा तन्ना ने शेयर कीं फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम@karishmaktanna

नेटिजंस ने की करिश्मा की तरफदारी
करिश्मा तन्ना की बात से यूजर्स सहमत नजर आए हैं और लिख रहे हैं, 'पैप्स को सीमाएं नहीं लांघनी चाहिए। उन्होंने सही सवाल किया है'। करिश्मा तन्ना ने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट कराया। बता दें कि करिश्मा ने साल 2022 में वरुण बंगेरा से शादी रचाई थी। करीब चार साल बाद कपल माता-पिता बनने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed