फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar Is Back As Host Reality Show Traitors 2 Makers Announced Date

Karan Johar: करण जौहर फिर बने ‘ट्रेटर्स 2’ के होस्ट, जानिए कब और कहां आएगा रियलिटी शो?

Mon, 27 Jul 2026 04:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 27 Jul 2026 04:42 PM IST
सार

Karan Johar Host  Reality Show Traitors 2: करण जौहर एक बार फिर रियलिटी शो ‘ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन को होस्ट करेंगे। जानिए, कब और कहां दर्शक इस शो को देख सकेंगे? 

विज्ञापन
Karan Johar Is Back As Host Reality Show Traitors 2 Makers Announced Date
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar

विस्तार

फिल्ममेकर करण जौहर 'ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन के लिए होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं। सोमवार को मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी किया। इस प्रोमो में करण जौहर का स्टाइलिश अंदाज फैंस को नजर आया। पिछले सीजन में इस शो को उन्होंने शानदार तरीके से होस्ट किया था। 

विज्ञापन


कब और कहां आएगा शो ‘ट्रेटर्स 2’?
'ट्रेटर्स' इंटरनेशनल लेवल पर मशहूर रोमांचक रियलिटी फॉर्मेट का भारतीय रूपांतरण है। इसका दूसरा सीजन दर्शकों को इस बार भारत में हैरान करेगा। यह शो 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर आएगा। शो में कई बॉलीवुड सेलेब्स, इंफ्लुएंसर्स के शामिल होने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

विज्ञापन
विज्ञापन




 

Karan Johar Is Back As Host Reality Show Traitors 2 Makers Announced Date
करण जौहर बनेंगे शो 'ट्रेटर्स 2' के होस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar

ये खबर भी पढ़ें: 'लॉकअप 2' में 'किसिंग' पर हुई कंट्रोवर्सी! राम कपूर पर भड़कीं श्रेया कालरा; कहा- 'मेरा बाप भी मुझे इतनी...' 

इस बार शो में क्या अलग होगा? 
नए सीजन के बारे में बात करते हुए प्राइम वीडियो ओरिजनल, इंडिया के निदेशक और प्रमुख निखिल मधोक ने कहा, ‘शो ट्रेटर्स  के पहले सीजन को मिली प्रतिक्रिया ने सभी उम्मीदों को पार कर लिया। यह प्राइम वीडियो इंडिया की सबसे खास रियलिटी फ्रेंचाइजी में से एक बन गया है, जिसने समझदारी भरे गेमप्ले, मनोवैज्ञानिक रणनीति और दिलचस्प मनोरंजन के अनूठे मिश्रण के साथ इस शैली को बदल दिया है। देश भर के दर्शक इसके भावनात्मक रूप से भरे माइंड गेम्स और बिना किसी फिल्टर वाले ड्रामे से जुड़ गए थे। दूसरे सीजन के साथ, दांव ऊंचे हैं, गेमप्ले और तेज हैं, ड्रामा और भी जबरदस्त है। खिलाड़ियों की नई लाइन-अप दर्शकों को हर मोड़ पर रोमांच से भर देगी। हम करण जौहर की होस्ट और मास्टर ऑर्केस्ट्रेटर के रूप में वापसी से बहुत उत्साहित हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed