कब शुरू होगा 'प्लेग्राउंड सीजन 5'? एल्विश यादव-तेजस्वी और आरुष भोला संभालेंगे कमान; जानिए रिलीज डेट
Playground Season 5: गेमिंग रियलिटी शो 'प्लेटग्राउंड सीजन 5' शुरू होने वाला है। पाचवां सीजन करीब छह हफ्ते तक चलेगा। तीन टीमों के बीच मुकाबला होगा। इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गेमिंग रियलिटी शो 'प्लेग्राउंड सीजन 5' अपने अब तक के सबसे बड़े और खास फॉर्मेट के साथ वापसी के लिए तैयार है, जिसमें तीन मेंटर्स का एक पैनल शामिल होगा। दो बार के चैंपियन एल्विश यादव 'KO क्रैकेंस' की कमान संभालेंगे, जबकि तेजस्वी प्रकाश 'रेजिंग सेंटॉर्स' की मेंटर के तौर पर डेब्यू करेंगी। उनके साथ आरुष भोला भी होंगे, जो 'पावर फीनिक्स' की जिम्मेदारी संभालेंगे। छह हफ्ते तक चलने वाले इस सीजन 5 में तीन टीमें जबर्दस्त मुकाबला करेंगी, ताकि आखिर में सिर्फ एक 'मास्टरमाइंड' विजेता बन सके।
ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए क्या दिखा?
शो 'प्लेग्राउंड सीजन 5' का ट्रेलर आज सोमवार का जारी हो चुका है। ट्रेलर की शुरुआत में सभी मेंटॉर अपनी-अपनी दुनिया में खोए हुए दिखते हैं। तभी अचानक उनके आस-पास की असलियत में गड़बड़ी होने लगती है। एक-एक करके उन्हें एहसास होता है कि उन्हें मेंटॉर के तौर पर लॉक कर दिया गया है। सीधे असल जिंदगी वाले गेमिंग की दुनिया में खींच लिया गया है, जहां उन्हें एक-दूसरे का मुकाबला करना है। इस कॉम्पिटिशन में धीरे-धीरे ढलने का कोई समय नहीं है। मेंटॉर को हालात के हिसाब से खुद को ढालना होगा। अपग्रेड करना होगा और अपना दबदबा बनाना होगा, क्योंकि इस गेम में सब कुछ एक पल में खत्म हो सकता है।
कब से और कहां देख सकेंगे शो?
हर लेवल एक 'बॉस लेवल' है और एकमात्र मकसद टारगेट को खत्म करना है। जैसा कि ट्रेलर में बताया गया है- असली गेम अब शुरू होता है, क्योंकि इस बार घर में कोई गेम नहीं होगा। घर ही गेम है। 'प्लेग्राउंड सीजन 5' का प्रीमियर 01 अगस्त, 2026 को होगा। यह प्राइम वीडियो की तरफ से MX प्लेयर पर खास तौर से मुफ्त में स्ट्रीम किया जाएगा । मोबाइल डिवाइस, कनेक्टेड टीवी, Amazon शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो और Fire TV पर भी उपलब्ध होगा।