UK07 Rider: अनुराग डोभाल की जिंदगी में भूचाल, पत्नी ने की बेवफाई; यूट्यूबर ने दिखाए सबूत और लगाए गंभीर आरोप
Youtuber Anurag Dobhal Says Wife Ritika Cheating On Him: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ यूके राइडर 07 फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी पत्नी पर बेवफाई करने और मोटी एलीमनी मांगने का आरोप लगाया है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ महीने पहले अपने माता-पिता और भाई से विवाद के कारण यूट्यूबर अनुराग डोभाल चर्चा में रहे। इसके बाद उनका भयानक एक्सीडेंट भी हुआ। इसी बीच उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। लेकिन अब फिर से अनुराग डोभाल की जिंदगी में भूचाल आ गया है। इस यूट्यूबर ने पत्नी रितिका को लेकर सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पत्नी पर गर्भवती होने के दौरान बेवफाई का आरोप लगाया है। इससे जुड़े सबूत भी दिखाए हैं।
अनुराग ने दिखाए बेवफाई के सबूत
अनुराग डोभाल ने यूट्यूब चैनल पर कई वीडियो पोस्ट किए जिसमें पत्नी रितिका पर बेवफाई के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रितिका ने अपने करीबी दोस्त के साथ मिलकर धोखा दिया। यह सब तब हुआ, जब रितिका अनुराग डोभाल के बच्चे की मां बनने वाली थीं। यूट्यूब वीडियो में अनुराग डोभाल, रितिका के कथित करीबी दोस्त और पार्टनर के साथ दिखाई दे रहे हैं। वह उस शख्स से सवाल जवाब कर रहे हैं। इस दौरान वह पत्नी रितिका के कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग, स्क्रीन शॉट दिखाते हैं। इसमें अनुराग और रितिका के झगड़े भी शामिल हैं।
वह कहते हैं कि उन्होंने अपने बेटे की खातिर पत्नी रितिका को माफ करने की कोशिश की।
मोटी एलीमनी मांगने का भी लगाया आरोप
अनुराग के अपने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें भावुक बातें लिखी हैं। वह लिखते हैं, ‘मेरे पास कुछ बच नहीं है। तेरे लिए जो कमाया था, वो घर वाले और कलम और श्रेया छीन ले गए। सबकुछ बेच दिया है। मैं फाइनेंशियली बहुत मुश्किल में हूं। लेकिन तेरे लिए मेहतन करता रहूंगा।’
वह आगे पत्नी रितिका और उसकी मां पर भी इल्जाम लगाते हैं। वह कहते हैं, ‘रितिका और उसकी मां मुझे मेरे बच्चे से मिलने नहीं दे रही है। वो लोग मोटी एलीमनी की मांग कर रहे हैं।’ अनुराग का कहना है कि 37 लाख रुपये रितिका के परिवार को देने होंगे, तभी वह अपने बच्चे से मिल सकते हैं।
