रिलीज से चार दिन पहले क्यों टली पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’? निर्देशक अमित राय ने साझा की बड़ी वजह
Why Pankaj Tripathi Starring Movie Oh My Dog Was Postponed: पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन रिलीज से 4 दिन पहले ही इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म के निर्देशक अमित राय ने बताया कि ऐसा क्यों किया गया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘ओह माय डॉग’ को अमित राय ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आखिर रिलीज से पहले अचानक क्यों इसे आगे बढ़ा दिया गया, इसकी एक ठोस वजह फिल्म के निर्देशक अमित राय बताते हैं।
फिल्म की रिलीज टालने के पीछे बड़ा कारण मौजूद है
अमित राय ने फिल्म ‘ओह माय डॉग’ को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। उनके मुताबिक थिएटर्स में पहले से ही 'ओडिसी' और 'धमाल 4' जैसी बड़ी फिल्में लगी हुई हैं। वहीं 'स्पाइडर-मैन' के करीब 50 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ इतिहास रचने की उम्मीद है, जिससे दूसरी फिल्मों के लिए बहुत कम जगह बचेगी।
वहीं 'ओह माय डॉग' भी एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, इसलिए अमित राय ने कहा कि इसकी ऑडियंस उन फिल्मों की ऑडियंस जैसी ही है। वह कहते हैं, ‘इतनी अच्छी फिल्म बनाने के बाद भी हमें स्क्रीन्स पर जगह नहीं मिलेगी।’
वह आगे कहते हैं, ‘अगर पर्याप्त स्क्रीन्स नहीं मिलीं तो फिल्म की मार्केटिंग और रिलीज की रणनीति योजना के मुताबिक काम नहीं कर पाएगी। इस फिल्म में पूरी क्षमता है लेकिन बस इसे जगह नहीं मिल पाएगी।’
देरी के कारण होगा फिल्म को फायदा
निर्देशक अमित राय का मानना है कि रिलीज आगे बढ़ाने से फिल्म को फायदा होगा। वह कहते हैं, ‘थोड़ी देर के लिए पीछे हटने और रिलीज को एक हफ्ते आगे बढ़ाने का फैसला किया, जिससे वह तब थिएटर में आ सकें जब दर्शक बड़ी फिल्में देख चुके हों। तब तक हमारी फिल्म के लिए थोड़ी जगह बन जाएगी। शायद हम वहां आगे बढ़ सकें, अच्छा परफॉर्म कर सकें।
आखिरी में वह कहते हैं, ‘रिलीज को आगे बढ़ाने के पीछे यही बहुत ठोस वजह है।’