Exclusive: स्क्रीनिंंग के लिए परेशान हुए निर्देशक अमित राय, टालनी पड़ी पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म 'ओह माय डॉग'
Amit Rai Exclusive Interview: पंकज त्रिपाठी अभिनीत और निर्देशक अमित राय निर्देशित फिल्म ‘ओह माय डॉग’ रिलीज से पहले आगे खिसक गई। फिल्म की रिलीज टलने के पीछे क्या कारण रहे? और फिल्म किन मायनों में खास है? निर्देशक अमित राय ने अमर उजाला से हुई खास बातचीत में बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंकज त्रिपाठी स्टारर 'ओह माय डॉग' अब 31 जुलाई के बजाय 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक अमित राय ने अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में इसकी वजह थिएटर्स में स्क्रीन की कमी बताई। उन्होंने 'ओह माय गॉड 2' और 'गदर 2' के क्लैश को याद करते हुए कहा कि वह इस बार वही स्थिति दोहराना नहीं चाहते हैं। वह अपनी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ को थिएटर्स में ग्रो करने का पूरा मौका देना चाहते हैं।
दर्शक फिल्म देखने आएंगे कहां?
निर्देशक अमित राय ने थिएटर्स में स्क्रीन न मिलने की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, 'हमारे पास फिल्म दिखाने के लिए स्क्रीन ही नहीं हैं। जब हमें जगह ही नहीं मिलेगी तो हमारी फिल्म ग्रो कैसे करेगी? अब तक जितने भी लोगों को हमने यह फिल्म दिखाई है, सभी को बहुत पसंद आई है। हम चाहते हैं कि हमें थिएटर्स में जगह मिले, दर्शक हमारी फिल्म देखें और फिल्म को ग्रो करने का मौका मिले। लेकिन अभी सभी थिएटर स्पाइडर-मैन से भरे हुए हैं। उससे पहले 'द ओडिसी' और फॅमिली एंटरटेनमेंट 'धमाल 4' जैसी बड़ी फिल्में हैं। जब थिएटर में हमारी फिल्म के लिए जगह ही नहीं होगी तो लोग इसे देखने आएंगे कहां?'
स्क्रीनिंग के लिए भी नहीं मिल रहा थिएटर
अमित ने आगे कहा, 'इसी वजह से हमें रिलीज टालने का यह प्रैक्टिकल फैसला लेना पड़ा। हमारे पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं था। हालात यह है कि इंडस्ट्री के लोगों और अपने परिवार को फिल्म दिखाने के लिए भी हमें थिएटर नहीं मिल रहा है। हमने 29 और 30 जुलाई को स्क्रीनिंग रखने के लिए कई थिएटर वालों से संपर्क किया, ताकि हम इंडस्ट्री और अपने परिवार के लोगों को फिल्म दिखा सकें। हम इसके लिए पैसे देने को भी तैयार थे, लेकिन स्क्रीन उपलब्ध ही नहीं है।'
‘ओह माय गॉड 2’ के वक्त भी मेरे साथ ऐसा हुआ था
अपनी पिछली फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का जिक्र करते हुए अमित ने कहा, 'मेरे साथ ऐसा पहले भी हो चुका है। मेरी पिछली फिल्म 'ओह माय गॉड 2', अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' के साथ रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड तकरीबन 221.08 करोड़ का कारोबार किया था। मेरा मानना है कि अगर 'गदर 2' के साथ उसका क्लैश नहीं होता तो ए सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद फिल्म और ज्यादा कमाई करती। मैं नहीं चाहता कि मेरी इस फिल्म के साथ भी वही हो। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं चाहता हूं कि इसे थिएटर्स में पर्याप्त जगह मिले, दर्शक इसे देखें और फिल्म को ग्रो करने का पूरा मौका मिले।'