फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रविवार को बॉक्स ऑफिस पर छा गई ‘जन नायकन’, जानें क्या रहा ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ का हाल?

Mon, 27 Jul 2026 08:13 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 27 Jul 2026 08:13 AM IST
सार

Box office Collection: इस वक्त भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की फिल्में कलेक्शन की दौड़ में शामिल हैं। जानिए रविवार को साउथ फिल्म ‘जन नायकन’, बॉलीवुड फिल्म ‘धमाल 4’ और हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
Jana nayagan Day 4 To The odyssey And Dhamaal 4 Box office Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

लगभग छह महीने के लंबे इंतजार के बाद और तमाम मुश्किलों को पार करके विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने रविवार को यानी रिलीज के चौथे दिन जमकर कमाई की है। जानें, इसके अलावा फिल्म ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ ने रविवार को अपने खाते में कितने रुपये जमा किए। 

 

Jana nayagan Day 4 To The odyssey And Dhamaal 4 Box office Collection
विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘जन नायकन’ पर बरसे नोट

फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए चार दिन हो चुके है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रविवार को यानी रिलीज के चौथे दिन 32 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं तीसरे दिन 28.90 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 124.75 करोड़ रुपये हो चुका है। 

‘जन नायकन’ का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन 

 

पहला दिन (गुरुवार) 42.70 करोड़ रुपये
दूसरा दिन (शुक्रवार) 21.15  करोड़ रुपये
तीसरा दिन (शनिवार) 28.90  करोड़ रुपये
चौथा दिन (रविवार) 32 करोड़ रुपये
कुल कमाई (फर्स्ट वीकेंड) 124.75 करोड़
 

 

 

Jana nayagan Day 4 To The odyssey And Dhamaal 4 Box office Collection
विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘जन नायकन’ के हिंदी वर्जन को भी मिला अच्छा रेस्पॉन्स

फिल्म के तमिल, तेलुगु वर्जन के अलावा हिंदी वर्जन को भी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने रविवार को जो 32 करोड़ रुपये कमाए हैं, उसमें हिंदी वर्जन के 9 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। फिल्म में लीड रोल में विजय थलापति हैं। फिल्म को एच विनाेद ने निर्देशित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jana nayagan Day 4 To The odyssey And Dhamaal 4 Box office Collection
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘द ओडिसी’ का भी जादू बरकरार 
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने रविवार को यानी रिलीज के 10वें दिन 11.45 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 9वें दिन इसने 11.05 करोड़ रुपये कमाए हैं। क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 119.74C करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। 

‘द ओडिसी’ का अब तक का कलेक्शन 
 

पहला वीकेंड       90.30 करोड़ रुपये  
आठवां दिन (दूसरा शुक्रवार)  6.85  करोड़ रुपये  
नौवां दिन (दूसरा शनिवार) 11.05  करोड़ रुपये  
दसवां दिन (दूसरा रविवार)  11.45  करोड़ रुपये  
कुल कमाई   

119.78 करोड़ रुपये 

विज्ञापन
Jana nayagan Day 4 To The odyssey And Dhamaal 4 Box office Collection
धमाल 4 - फोटो : साभार-@imdb
‘धमाल 4’ भी दिखा रही है दमखम 
अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ को इंद्र कुमार ने निर्देशित किया है। इस फिल्म ने रविवार को यानी रिलीज के 17वें दिन 6.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 16वें दिन 4.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 149.55 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed