'राम कपूर की आदत है लोगों को किस करने की'; नमन शॉ का चौंकाने वाला खुलासा; कहा- 'उनकी वजह से मुझ पर सवाल उठे'
Naman Shaw On Ram Kapoor Affectionate Behaviour: राम कपूर को लेकर अभिनेता नमन शॉ ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने शो 'कसम से' के सेट से एक किस्सा साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम कपूर इन दिनों रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। यहां उनके व्यवहार को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। खासकर साथी प्रतिभागियों को किस कर देने की आदत के चलते उनकी काफी आलोचना हुई है। इस बीच अभिनेता नमन शॉ ने राम कपूर को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। अभिनेता ने कहा कि वे भी राम कपूर का ऐसा व्यवहार झेल चुके हैं और इसके चक्कर में उनकी सेक्सुअलिटी पर सवाल उठ गए थे।
क्यों उठे थे नमन शॉ पर सवाल?
52 वर्षीय राम कपूर की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। इसकी वजह है, 'लॉकअप 2' में अपने साथी कंटेस्टेंट्स, खासकर महिलाओं को उनका किस करना। इस बीच हाल ही में नमन शॉ ने भी 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक हालिया इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया। राम के साथ 'कसम से' में काम करने वाले नमन शॉ ने बताया कि कैसे सेट पर राम के उन्हें किस करने की वजह से वर्षों तक उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर अटकलें लगाई जाती रहीं।
राम कपूर ने कर दी थी ऐसी 'हरकत'
नमन ने बताया कि राम की लोगों को किस करने की 'आदत' है। अभिनेता को इससे भी फर्क नहीं पड़ता कि सामने लड़का है या लड़की। उन्होंने साल 2006 का किस्सा याद किया। उन्होंने बताया कि एकता कपूर के टीवी शो 'कसम से' के सेट पर मीडिया से बातचीत के दौरान एक पत्रकार आया था, क्योंकि शो बहुत पॉपुलर हो रहा था। वैनिटी वैन के अंदर राम का इंटरव्यू लेते समय पत्रकार ने पूछा कि को-स्टार के तौर पर नमन के बारे में उनकी क्या राय है? जवाब में, राम कपूर ने नमन को पास खींचा, उनके गाल पर किस किया और कहा, 'मुझे नमन बहुत पसंद है। वह एक बेहतरीन एक्टर है'।
बोले- 'बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई बात'
नमन ने बताया कि अगले दिन इस बातचीत को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था। अखबारों में हेडलाइन छपीं, जिनमें पूछा गया था, 'क्या राम कपूर और नमन के बीच नजदीकियां बढ़ गई हैं'? उन्होंने कहा कि चैनल और शो से जुड़े सभी लोग परेशान हो गए थे, क्योंकि शो अच्छा चल रहा था। हालांकि, बाद में एक और आर्टिकल में स्थिति साफ कर दी गई। फिर भी, उनसे उनकी सेक्सुअलिटी के बारे में सवाल पूछे जाते रहे। नमन ने कहा, 'मेरा परिवार भी काफी परेशान और चिंतित हो गया था। मुझे भी काफी समय तक इस बात से परेशानी हुई, क्योंकि अचानक लोग मुझ पर सवाल उठाने लगे। मुझसे पूछने लगे, 'क्या तुम गे हो? नमन ने कहा कि वे इंडस्ट्री में तब नए थे और इन सब चीजों का सामना करना उनके लिए काफी मुश्किल था। बता दें कि बीते दिनों 'लॉकअप 2' में राम कपूर के इस व्यवहार को लेकर श्रेया कालरा ने भी नाराजगी जताई थी। राम कपूर को काफी ट्रोल भी किया गया था।