फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Reports Says Khushi Kapoor Starrer Mom 2 To Release On November 2026

Mom 2: ‘मॉम’ का बन रहा सीक्वल, ये एक्ट्रेस निभाएगी लीड रोल; जानें रिलीज डेट और फिल्म से जुड़ी पूरी जानकारी

Mon, 27 Jul 2026 09:54 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 27 Jul 2026 09:54 PM IST
सार

Mom Sequel: 2017 में आई फिल्म ‘मॉम’ का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म से जुड़ी काफी जानकारी सामने आई है। जानिए इसमें कौन निभाएगा लीड रोल और कब रिलीज होगी फिल्म? 

विज्ञापन
Reports Says Khushi Kapoor Starrer Mom 2 To Release On November 2026
मॉम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महान अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ 2017 में आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अब करीब 9 साल बाद इसका सीक्वल बनने जा रहा है, जिसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म? 
खुशी कपूर अब फिल्म ‘मॉम 2’ में लीड रोल निभाने जा रही हैं। यह 2017 की हिट फिल्म मॉम का सीक्वल है और इसे नवंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म को उनके पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं, और इसकी शूटिंग नोएडा और ग्रीस में हुई है।

विज्ञापन


फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मॉम 2’ का कनेक्शन श्रीदेवी के उस यादगार किरदार से जुड़ा होगा, जिसने उन्हें खास पहचान दिलाई थी। ‘मॉम’ श्रीदेवी की आखिरी फिल्म थी, ऐसे में यह प्रोजेक्ट खुशी कपूर के लिए काफी इमोशनल और खास माना जा रहा है, क्योंकि वह अपनी मां की विरासत को आगे बढ़ाती नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Reports Says Khushi Kapoor Starrer Mom 2 To Release On November 2026
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

इन फिल्मों में नजर आईं खुशी कपूर
खुशी कपूर ने ‘द आर्चीज’ से डेब्यू किया था, लेकिन ‘नादानियां’ और ‘लवयापा’ जैसे प्रोजेक्ट्स को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। ऐसे में ‘मॉम 2’ को उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के शुरुआती फुटेज देखने वाले एक सूत्र ने खुशी की एक्टिंग में काफी सुधार बताया है। उन्होंने कहा कि खुशी इस बार ज्यादा इमोशनल डेप्थ के साथ नजर आ रही हैं और कहीं-कहीं श्रीदेवी की झलक भी दिखती है।
 

Reports Says Khushi Kapoor Starrer Mom 2 To Release On November 2026
मॉम - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कहानी के बारे में 
फिल्म में करिश्मा तन्ना और जिशु सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस थ्रिलर को गिरीश कोहली डायरेक्ट कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ‘मॉम 2’ पहली फिल्म की सीधी कहानी को आगे नहीं बढ़ाएगी, बल्कि एक नई कहानी के साथ आएगी। फिल्म में सस्पेंस, ड्रामा और मजबूत महिला किरदारों के जरिए न्याय की कहानी दिखाई जाएगी।

गौरतलब है कि पहली फिल्म को रवि उदयवार ने डायरेक्ट किया था और इसके लिए श्रीदेवी को उनके निधन के बाद नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

ये भी पढ़ें- शगुफ्ता अली का बड़ा खुलासा, गोविंदा-करिश्मा की केमिस्ट्री पर दिया बयान; कहा- ‘नजदीकियां साफ दिखती थीं’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed