फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shagufta Ali Says The Closeness Was Clearly Visible Between Govinda And Karishma

शगुफ्ता अली का बड़ा खुलासा, गोविंदा-करिश्मा की केमिस्ट्री पर दिया बयान; कहा- ‘नजदीकियां साफ दिखती थीं’

Mon, 27 Jul 2026 08:54 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 27 Jul 2026 08:54 PM IST
सार

Shagufta Ali: एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने हाल ही में गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ के दौरान उनकी केमिस्ट्री को लेकर खुलकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Shagufta Ali Says The Closeness Was Clearly Visible Between Govinda And Karishma
गोविंदा-करिश्मा के रिश्ते पर बोलीं शगुफ्ता अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

90 के दशक में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक थी। दोनों ने ‘हीरो नंबर 1’, ‘राजा बाबू’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘हसीना मान जाएगी’ और ‘कुली नंबर 1’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया। अब उनकी केमिस्ट्री को लेकर एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने कई खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन

नजदीकियां साफ दिखाई देती थीं
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में शगुफ्ता अली ने कहा कि दोनों के बीच की नजदीकियां साफ दिखाई देती थीं। साथ ही उन्होंने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने बहुत समझदारी और संयम दिखाया।

विज्ञापन

शगुफ्ता अली ने बताया कि शूटिंग के दौरान गोविंदा और करिश्मा की बॉन्डिंग नजर आती थी। उन्होंने कहा, ‘दिखता तो था। उन्होंने कभी खुद आकर नहीं बताया, लेकिन ऐसा लगता था कि कुछ है। जब तक उनकी जोड़ी स्क्रीन पर रही, लोगों ने उन्हें पसंद किया, लेकिन बाद में एक ही हीरोइन के साथ बार-बार देखने से लोग थोड़ा बोर भी हो गए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Shagufta Ali Says The Closeness Was Clearly Visible Between Govinda And Karishma
गोविंदा, करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सुनीता कभी सेट पर नहीं आईं
शगुफ्ता ने यह भी बताया कि सुनीता आहूजा शूटिंग के दौरान सेट पर बहुत कम आती थीं। उन्होंने कहा, ‘सुनीता कभी सेट पर नहीं आईं। एक बार आउटडोर शूट में बच्चों के साथ आई थीं। वो बहुत कम बाहर निकलती थीं। सभी से प्यार और सम्मान से बात करती थीं और सेट पर कभी कोई सीन नहीं बनाया।’

शगुफ्ता अली ने सुनीता की तारीफ करते हुए कहा कि अगर उन्हें इन सब बातों का पता भी था, तो भी उन्होंने बहुत ‘ग्रेस’ दिखाया और बहुत कुछ सहा। उन्होंने कहा कि हर कोई ऐसी स्थिति में इतना शांत नहीं रह पाता, लेकिन सुनीता ने हमेशा समझदारी दिखाई।

Shagufta Ali Says The Closeness Was Clearly Visible Between Govinda And Karishma
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

सुनीता मान चुकी हैं अफेयर्स की बात
बता दें कि पहले भी सुनीता आहूजा इंटरव्यू में गोविंदा के अफेयर्स की बात मान चुकी हैं और कहा था कि इंडस्ट्री में ऐसी चीजें होती रहती हैं। वहीं करिश्मा कपूर का नाम भी काफी समय तक गोविंदा के साथ जोड़ा गया, लेकिन दोनों ने कभी इन अफवाहों पर खुलकर कुछ नहीं कहा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करिश्मा कपूर आखिरी बार जी5 की सीरीज ‘ब्राउन’ में नजर आई थीं।

ये भी पढ़ें- कौन थीं बेलवाडी मल्लम्मा? भूमि पेडनेकर निभाएंगी जिनका किरदार, जानें क्या था छत्रपति शिवाजी महाराज से नाता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed