Jana Nayagan Box Office: मंडे टेस्ट में पास या फेल 'जन नायकन'? वीकएंड पर तिजोरी भरने के बाद ऐसा रहा हाल
Jana Nayagan Collection: फिल्म 'जन नायकन' ने बीते दिन रविवार को छप्परफाड़ कमाई की। 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी इस फिल्म ने पहले सोमवार की परीक्षा में कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'जन नायकन' 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय की यह आखिरी फिल्म है। हिंदी पट्टी में इसे 'जन नेता' के नाम से रिलीज किया गया है। ओपनिंग डे पर इसने बंपर कमाई की। फिर, वीकएंड पर भी शानदार प्रदर्शन किया। आज पांचवें दिन फिल्म का हाल कैसा है? पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
पिछले चार दिनों का कलेक्शन कैसा रहा?
एच विनोद के निर्देशन में बनी फिल्म 'जन नायकन' में थलापति विजय के अलाव, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज और बॉलीवुड एक्टर बॉली देओल हैं। बॉबी देओल को विलेन के रूप में देखा गया है।
- इस फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।
- दूसरे दिन शुक्रवार को कलेक्शन में गिरावट आई और कमाई 21.15 करोड़ रुपये रही।
- तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 28.90 करोड़ रुपये रहा था।
- कल रविवार को चौथे दिन इस फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए।
मंडे टेस्ट में कैसा है हाल?
आज पांचवें दिन यानी मंडे टेस्ट में इस फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई है। वीकडे शुरू होने के चलते आमतौर पर फिल्मों के कलेक्शन में सोमवार से कमी दर्ज की जाती है। बता दें कि खबर लिखे जाने तक (करीब साढ़े आठ बजे) सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आज पांचवें दिन 5.29 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन अब 130.04 करोड़ रुपये हो चुका है।
हिंदी पट्टी में कैसा प्रदर्शन कर रही फिल्म?
यह फिल्म सिनेमाघरों में तमिल और तेलुगु के अलावा हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है। तमिल भाषा में इस फिल्म ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। तमिल में कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ रुपये पार पहुंच चुका है।
- तमिल भाषा में 'जन नायकन' की कमाई 112.70 करोड़ रुपये है।
- हिंदी में फिल्म का टोटल कलेक्शन 10.23 करोड़ रुपये है।
- तेलुगु में 7.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।