फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   IFFM 2026: Pankaj Tripathi to receive Artist of Distinction honour at Indian Film Festival of Melbourne

IFFM 2026: पंकज त्रिपाठी इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगे सम्मानित; दिया जाएगा यह पुरस्कार

Mon, 27 Jul 2026 09:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 Jul 2026 09:23 PM IST
सार

IFFM 2026: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 में पंकज त्रिपाठी सम्मानित होंगे। भारतीय सिनेमा में अपने योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' सम्मान मिलने वाला है।

विज्ञापन
IFFM 2026: Pankaj Tripathi to receive Artist of Distinction honour at Indian Film Festival of Melbourne
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता पंकज त्रिपाठी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 में प्रतिष्ठित 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' सम्मान मिलने वाला है। यह सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके बेहतरीन योगदान के लिए दिया जा रहा है। इस अवॉर्ड के जरिए देश के सबसे सम्मानित कलाकारों में से एक के तौर पर उनके शानदार फिल्मी सफर का जश्न मनाया जा रहा है।

विज्ञापन


सम्मान को लेकर क्या बोले पंकज त्रिपाठी?
यह एक खास मौका होगा, जब नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर इस फेस्टिवल में शामिल होंगे और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खुद यह सम्मान लेंगे। इस सम्मान को लेकर पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' सम्मान मिलना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। एक एक्टर के तौर पर मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कहानियों में भाषा या भूगोल की सीमाओं से परे जाकर दिलों को जोड़ने और लोगों को करीब लाने की कमाल की ताकत होती है। IFFM जैसे इंटरनेशनल मंच पर मेरे सफर को पहचान मिलना वाकई बहुत खास और बहुत मायने रखने वाला है'।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Indian Film Festival of Melbourne (@iffmelbourne)




बोले- 'कभी सोचा नहीं था'
अभिनेता ने आगे कहा, 'मेरे करियर का हर अहम पड़ाव फिल्ममेकर्स, लेखकों, निर्देशकों, साथी कलाकारों, टेक्नीशियन्स और सबसे बढ़कर दर्शकों के भरोसे और सहयोग की वजह से ही मुमकिन हो पाया है, जिन्होंने मेरे काम को इतने प्यार से अपनाया है। यह सम्मान जितना मेरा है, उतना ही उनका भी है। बिहार के एक छोटे से गांव से आने के बाद, मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिन कहानियों का मैं हिस्सा बनूंगा, वे एक दिन दुनियाभर में पहुंचेंगी। उन्हें इस तरह सराहा जाएगा'।

पहली बार होंगे फेस्टिवल में शामिल
अभिनेता ने आगे कहा, 'इस सम्मान को और भी यादगार बनाने वाली बात यह है कि मैं पहली बार खुद इस फेस्टिवल में शामिल हो रहा हूं। मैं ऑस्ट्रेलिया में दर्शकों से मिलने, भारतीय सिनेमा के शानदार सफर का जश्न मनाने और इंडस्ट्री के दूसरे कलाकारों के साथ इस पल को साझा करने के लिए उत्साहित हूं। इस सम्मान के लिए मैं 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। यह एक ऐसी चीज है, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed