फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ में हुई भूमि पेडनेकर की एंट्री, ऋषभ शेट्टी की फिल्म में निभाएंगी यह अहम किरदार

Mon, 27 Jul 2026 01:58 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Khare Updated Mon, 27 Jul 2026 01:58 PM IST
सार

Bhumi Pednekar in Chhatrapati Shivaji Maharaj: ‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ में बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की एंट्री हो गई है। जानिए भूमि इस फिल्म में किसका किरदार निभाएंगी।

विज्ञापन
bhumi pednekkar to portay warrior queen belawadi mallamma in rishab shetty next chhatrapati shivaji maharaj
'छत्रपति शिवाजी महाराज' में भूमि पेडनेकर की एंट्री - फोटो : X

साल 2022 में ‘कांतारा’ और 2025 में ‘कांतारा चैप्टर 1' से तहलका मचाने वाले दक्षिण भारतीय अभिनेमा ऋषभ शेट्टी अपनी अगली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ के नाम से रिलीज होने वाली इस फिल्म में ऋषभ, शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। 


अब इस फिल्म से जुड़ एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रसे भूमि पेडनेकर की भी एंट्री हो गई है। सोमवार को मेकर्स ने इसकी घोषणा की।

bhumi pednekkar to portay warrior queen belawadi mallamma in rishab shetty next chhatrapati shivaji maharaj
भूमि पेडनेकर - फोटो : Instagram @bhumipednekar

बेलवाडी मल्लम्मा के किरदार में होंगी भूमि
फिल्म में भूमि पेडनेकर वॉरियर क्वीन बेलवाडी मल्लम्मा का किरदार निभाएंगी। मल्लम्मा एक निडर योद्धा रानी थीं, जिन्हें उनकी बहादुरी और अटूट जज्बे के लिए याद किया जाता है।

बेलवाड़ी मल्लम्मा ने देश की पहली महिला सैनिक टुकड़ी का गठन किया था। ऐसा करने वाली वह पहली रानी थीं। कहा जाता है कि वो अपने चार माह के बेटे को गोद में लेकर शिवाजी महाराज की सेना से युद्ध लड़ी थीं।

 

bhumi pednekkar to portay warrior queen belawadi mallamma in rishab shetty next chhatrapati shivaji maharaj
फिल्म 'छत्रपति शिवाजी महाराज' - फोटो : X

फिल्म से जुड़ी खास बातें

  • स्टार कास्ट : ऋषभ शेट्टी, भूमि पेडनेकर, शेफाली शाह, अर्जुन रामपाल और विवेक ओबेराय।
  • निर्देशक और निर्माता : संदीप सिंह
  • बजट : 500 करोड़ से ज्यादा के बजट में दो भाग बनाए जाएंगे।
  • कब रिलीज होगी? : अगले साल जनवरी तक पहला भाग रिलीज किया जा सकता है।
  • क्रू : इंटरनेशनल एक्शन को-ऑडिनेटर्स, जो गेम ऑफ थ्रोल और द विचर में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhumi pednekkar to portay warrior queen belawadi mallamma in rishab shetty next chhatrapati shivaji maharaj
ऋषभ शेट्टी और संदीप शर्मा - फोटो : X
इस साल फ्लोर पर जाएगी फिल्म
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंपोजर अमित त्रिवेदी फिल्म को म्यूजिक देंगे वहीं गीत प्रसून जोशी लिखेगे। फिल्म की कहानी ऋषि विरमानी ने लिखी है, जिसे मेकर्स दो भागों में रिलीज करेंगे। फिल्म के इस साल फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed