फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   film Jana Nayagan screenings halted in Chennai after finding children in A rated movie theatre

चेन्नई में अचानक रोकी गई थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ की स्क्रीनिंग, सामने आया वीडियो; जानें क्या थी वजह?

Mon, 27 Jul 2026 02:32 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 27 Jul 2026 02:32 PM IST
सार

Thalapathy Vijay Starrer Jana Nayagan: बीते रविवार फिल्म ‘जन नायकन’ की स्क्रीनिंग चेन्नई में अचानक रोक दी गई। इसके बाद अलग-अलग सिनेमाघरों से फैंस ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। 

विज्ञापन
film Jana Nayagan screenings halted in Chennai after finding children in A rated movie theatre
जन नायकन - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ काफी इंतजार के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म के लेकर दर्शक काफी उत्साहित भी दिखाई दे रहे हैं। मगर हाल ही में चेन्नई के कुछ सिनेमाघरों में फिल्म की स्क्रीनिंग अचानक रोक दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानें क्या था 'जन नायकन' को रोकने का कारण?
विज्ञापन

'ए' सर्टिफिकेट वाले शो में दर्शकों के बीच बच्चे 
चेन्नई में चल रही इस फिल्म की स्क्रीनिंग बीच में रोकने के पीछे बड़ी वजह सामने आई। दरअसल, पुलिस अधिकारियों ने एम्पा मॉल स्थित पीवीआर सिनेमाज में सुबह 9:25 बजे के शो में कुछ बच्चों को फिल्म देखते हुए पाया। इसी वजह से उन्होंने फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी। ऐसे ही हालात कई और सिनेमाघरों में भी देखने को मिले। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए।

विज्ञापन

बता दें कि फिल्म में दिखाई गई हिंसा और चाइल्ड एब्यूज के सीन्स की वजह से फिल्म को सीबीएफसी ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया था। इसके मुताबिक 18 साल से कम उम्र के बच्चे फिल्म नहीं देख सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

film Jana Nayagan screenings halted in Chennai after finding children in A rated movie theatre
यूजर्स ने किए कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी  
इन शोज को अचानक रोके जाने के बाद दर्शकों और थिएटर स्टाफ के बीच काफी देर तक कहा सुनी हुई। इसका नुकसान बाकी के फैंस को भी उठाना पड़ा। कई फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से स्क्रीनिंग रोके जाने की जानकारी शेयर की। वहीं कईयों ने निराशा और नाराजगी भी जताई।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @auto_rider_king_tn14


 

film Jana Nayagan screenings halted in Chennai after finding children in A rated movie theatre
जन नायकन - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म ‘जन नायकन’ की अब तक की कमाई
थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने रविवार को सिनेमाघरों में जमकर कमाई की। फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रविवार को यानी रिलीज के चौथे दिन 32 करोड़ रुपये कमाए हैं। रिलीज से अब तक यह फिल्म से लिए सबसे ज्यादा मुनाफे वाला दिन साबित हुआ। वहीं सोमवार को अब तक 2.59 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुछ मिलाकर फिल्म अब तक 127.34 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed