Jana Nayagan box office Day 3: 200 करोड़ के करीब पहुंची ‘जन नायकन’, लेकिन ‘लियो’ और ‘GOAT’ से पीछे; जानें कमाई
Jana Nayagan Box Office Collection: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। जानिए फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और रिलीज के बाद फिल्म शानदार कमाई कर रही है।
200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को इसमें फिर से उछाल देखने को मिला। तीन दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 171.84 करोड़ तक पहुंच गया है, जिससे यह अब 200 करोड़ के आंकड़े के काफी करीब आ गई है।
भारत में फिल्म ने 108.34 करोड़ का ग्रॉस और 92.35 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि ओवरसीज मार्केट से 63.50 करोड़ की कमाई हुई है। तीसरे दिन फिल्म ने भारत में 28.50 करोड़ नेट कमाए और करीब 20 करोड़ विदेशों से जोड़े, जिससे साफ है कि वीकेंड पर फिल्म ने दोबारा पकड़ बनाई है।
अगर पहले तीन दिनों की बात करें तो फिल्म ने गुरुवार को 42.70 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी, शुक्रवार को कलेक्शन घटकर 21.15 करोड़ रह गया, लेकिन शनिवार को फिर से बढ़कर 28.50 करोड़ हो गया।
'लियो' और 'गोट' के मुकाबले पीछे
हालांकि, अच्छी कमाई के बावजूद ‘जन नायकन’ विजय की पिछली फिल्मों ‘लियो’ और ‘GOAT’ से पीछे चल रही है। ‘लियो’ ने तीसरे दिन भारत में 38.30 करोड़ नेट कमाए थे और उसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 285 करोड़ तक पहुंच गया था, जबकि ‘GOAT’ ने तीसरे दिन 33.50 करोड़ नेट और कुल 220.08 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।
फिल्म 'जन नायकन' में थलापति विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिता बैजू समेत कई कलाकार नजर आए। फिल्म में दिखाया गया है कि एक अपराधी (बॉबी देओल) विजि (ममिता बैजू) का अपहरण कर लेता है। टीवीके (विजय) उसे छुड़ाने जाता है। इसके बाद कहनी में ट्विस्ट आता है।
ये भी पढ़ें- 'मैंने जिनके साथ काम किया, वे मंत्री बन गए'; बॉबी देओल का मजेदार बयान; विजय-नंदमुरी और पवन कल्याण का लिया नाम