Ryan Gosling: रयान गोसलिंग होंगे अगले घोस्ट राइडर, मार्वल यूनिवर्स का बने हिस्सा; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
Ghost Rider: रयान गोसलिंग अब मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा बन गए हैं। वह 'घोस्ट राइडर' फिल्मों की अगली कड़ी में मुख्य कलाकार होंगे। 'घोस्ट राइडर' फिल्में दुनियाभर में पसंद की गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'स्टार वॉर्स: स्टारफाइटर' के बाद, गोसलिंग 2028 की फिल्म के लिए निर्देशक शॉन लेवी के साथ फिर से काम कर रहे हैं। 'स्टार वॉर्स: स्टारफाइटर' 28 मई, 2027 को रिलीज होगी।
घोस्ट राइडर के तौर पर रयान की कास्टिंग की घोषणा सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के दौरान की गई।
मार्वल स्टूडियोज के प्रेसिडेंट केविन फीगे ने घोषणा की कि नई घोस्ट राइडर फिल्म अभी बन रही है। उन्होंने संकेत दिया कि यह फिल्म 2028 में रिलीज हो सकती है।
रयान गोसलिंग ने कास्टिंग को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया और कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं, यह एक ऐसा किरदार है जिसे मैं बहुत लंबे समय से निभाना चाहता था।'
Ghost Rider enters the MCU 🔥
— Marvel Studios (@MarvelStudios) July 26, 2026
Ryan Gosling will star in Marvel Studios' Ghost Rider, directed by Shawn Levy. #SDCC pic.twitter.com/MR2HJww2Wg
ऑस्कर विजेता निकोलस केज ने पहले 'घोस्ट राइडर' (2007) और 'घोस्ट राइडर: स्पिरिट ऑफ वेंजेंस' (2011) में पर्दे पर यह भूमिका निभाई थी। घोस्ट राइडर फिल्मों ने दुनिया भर में 361 मिलियन डॉलर की कमाई की है।
ये फिल्में मोटरसाइकिल स्टंटमैन जॉनी ब्लेज के इर्द-गिर्द घूमती हैं। फिल्म में वह बदला लेने वाले एजेंट बने हैं।