फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Odyssey Day 9 Box Office Collection Christopher Nolan Tom Holland Matt Damon Hollywood Movie Earning

The Odyssey Box Office: भारत में 'द ओडिसी' ने जड़ दिया शतक; शनिवार को कितने करोड़ का किया कलेक्शन? जानिए

Sat, 25 Jul 2026 09:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 25 Jul 2026 09:21 PM IST
सार

The Odyssey Collection: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। चर्चित सितारों की बॉलीवुड फिल्मों के बीच भी यह शानदार कलेक्शन जुटाने में कामयाब है।

विज्ञापन
The Odyssey Day 9 Box Office Collection Christopher Nolan Tom Holland Matt Damon Hollywood Movie Earning
द ओडिसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' भारतीय सिनेमाघरों में सजी हुई है। यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धमाका कर दिया है। आज नौवें दिन यह फिल्म 100 करोड़ी कुनबे का हिस्सा बन चुकी है। जानिए फिल्म का टोटल कलेक्शन

विज्ञापन


The Odyssey Review: यादगार है क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी', मैट डेमन हैं फिल्म की जान पर कमजोर रहा यह किरदार

विज्ञापन

The Odyssey Day 9 Box Office Collection Christopher Nolan Tom Holland Matt Damon Hollywood Movie Earning
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : X

पहले वीक कितना रहा था कलेक्शन?
मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐन हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया और चार्लीज थेरॉन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'द ओडिसी' ने भारत में धांसू ओपनिंग लेते हुए शुरुआत की थी।

  • इस फिल्म ने पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • वहीं, पहले दिन फिल्म का टोटल कलेक्शन 90.30 करोड़ रुपये रहा था।

The Odyssey Day 9 Box Office Collection Christopher Nolan Tom Holland Matt Damon Hollywood Movie Earning
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

नौवें दिन 100 करोड़ क्लब में छलांग
'द ओडिसी' रिलीज के दूसरे वीक में प्रवेश कर चुकी है और शानदार कमाई अब भी जारी है। कल शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 6.85 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, आज शनिवार को इसकी कमाई में इजाफा देखा गया है। इसी के साथ इस फिल्म के खाते में आज नौवें दिन यह उपलब्धि भी आई है कि कमाई का आंकड़ा भारत में 100 करोड़ पार हो चुका है।

  • आज शनिवार को फिल्म ने 7.76 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • 'द ओडिसी' का टोटल नेट कलेक्शन 104.91 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

The Odyssey Day 9 Box Office Collection Christopher Nolan Tom Holland Matt Damon Hollywood Movie Earning
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

हिंदी फिल्मों के बीच 'द ओडिसी' का दबदबा बरकरार
मालूम हो कि 'द ओडिसी' का यह शानदार कारोबार तब है, जब सिनेमाघरों में अजय देवगन की 'धमाल 4' और मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' लगी हुई हैं। उधर विजय की 'जन नायकन' भी 23 जुलाई को सिनेमाघरों में आ चुकी है, जो हिंदी पट्टी में 'जन नेता' के नाम से लगी हुई है। ऐसे में 'द ओडिसी' ने अपनी धमक बना रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed