फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हमारे समाज में...', हिना खान और रुबीना दिलैक ने आमिर खान की तीसरी शादी पर की चर्चा; यूजर्स हुए नाराज

Sun, 26 Jul 2026 10:01 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 26 Jul 2026 10:01 AM IST
सार

Aamir Khan Marriage: आमिर खान की तीसरी शादी पर हिना खान और रुबीना दिलैक ने अपनी बात रखी है। उनकी बात पर फैंस नाराज हो गए हैं। आइए जानते हैं दोनों अभिनेत्रियों की इस बार में क्या राय है?

विज्ञापन
Hina Khan and Rubina Dilaik discuss Aamir Khan third marriage users got angry
आमिर की शादी पर रुबीना और हिना - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार आमिर खान ने 61 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट से शादी की। उनकी तीसरी शादी को लेकर कई तरह की बातें और बहस हो रही है। कई सेलेब्स ने उनकी शादी पर अपनी बात रखी है। अब एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और हिना खान ने आमिर की तीसरी शादी पर चर्चा के दौरान अलग-अलग राय रखी रखी है। 


किस बात पर हुई बहस?
यूट्यूब पर शो 'द पॉइंट ऑफ व्यू' के हालिया एपिसोड में इस बात पर बहस हो रही थी कि क्या सेलिब्रिटीज की पर्सनल लाइफ उनकी प्रोफेशनल सफलता पर असर डालती है?
Hina Khan and Rubina Dilaik discuss Aamir Khan third marriage users got angry
रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर के हैं वफादार फैंस
रुबीना इस बात से सहमत थीं कि अगर कोई सेलिब्रिटी या एक्टर अच्छा इंसान नहीं है, तो लोग उसकी फिल्में नहीं देखेंगे। बातचीत आमिर की तीसरी शादी की तरफ बढ़ी। 
हिना, रुबीना की बात से सहमत नहीं थीं और उन्होंने खान का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि 'दंगल' एक्टर ने तीन बार शादी की है और ऐसे में दर्शकों को उनकी फिल्में नहीं देखनी चाहिए। 
रुबीना ने अपनी बात रखी और कहा कि आमिर एक अच्छे इंसान हैं और विवादों से दूर रहते हैं, इसीलिए उनके वफादार फैंस हैं।
Hina Khan and Rubina Dilaik discuss Aamir Khan third marriage users got angry
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बार-बार शादी को अच्छा नहीं माना जाता
हिना ने आमिर की अपनी एक्स-वाइव्स रीना दत्ता और किरण राव के साथ दोस्ती के लिए तारीफ भी की। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि समाज उन लोगों के साथ सही व्यवहार नहीं करता, जो एक से ज्यादा बार शादी करते हैं। 
हिना ने कहा, 'आम आदमी तो यही सोचेगा न कि 'क्या यार, फिर से शादी कर रहा है? इसे भी छोड़ दिया?' 
इस पर रुबीना ने पूछा कि आमिर को उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े फैसलों के लिए क्यों जज किया जा रहा है?

हिना ने साफ किया कि वह आमिर को जज नहीं कर रही थीं, लेकिन समाज एक से ज्यादा शादियों और तलाक को स्वीकार नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan and Rubina Dilaik discuss Aamir Khan third marriage users got angry
यूजर्स के कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
इस बात के लिए हुई आमिर की तारीफ
अलग-अलग राय होने के बावजूद, रुबीना और हिना ने आमिर के अच्छे इंसान होने और रीना और किरण के साथ उनके रिश्तों की तारीफ की।

भड़के यूजर्स
हालांकि इस गॉसिप्स पर कई यूजर्स भड़ गए हैं। एक यूजर ने लिखा 'हिना खान आपको अनफॉलो कर रहा हूं।' एक और यूजर ने कहा 'कोई काम नहीं मिल रहा क्या? इसलिए दूसरों की बात कर रहे हो।' एक और यूजर ने लिखा 'चार लोगों को क्या हो गया, काम दे दो कोई इनको।'
विज्ञापन
Hina Khan and Rubina Dilaik discuss Aamir Khan third marriage users got angry
आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : इंस्टाग्राम
कब हुई आमिर की तीसरी शादी?
आमिर और गौरी ने 5 जुलाई को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर कराई। शादी में लगभग 100 लोग शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम बांद्रा में उनके घर पर हुआ। इस जोड़े के बच्चों ने इस मिलन का स्वागत किया।
आमिर के बच्चे- जुनैद खान, आयरा खान और आजाद राव खान इस समारोह में गौरी के बेटे क्विन के साथ शामिल हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed