फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Ryan Gosling to play Ghost Rider in Marvels upcoming film set for 2028 release

Ryan Gosling: रयान गोसलिंग होंगे अगले घोस्ट राइडर, मार्वल यूनिवर्स का बने हिस्सा; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

Sun, 26 Jul 2026 10:34 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 26 Jul 2026 10:34 AM IST
सार

Ghost Rider: रयान गोसलिंग अब मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा बन गए हैं। वह 'घोस्ट राइडर' फिल्मों की अगली कड़ी में मुख्य कलाकार होंगे। 'घोस्ट राइडर' फिल्में दुनियाभर में पसंद की गई हैं।

विज्ञापन
Ryan Gosling to play Ghost Rider in Marvels upcoming film set for 2028 release
रयान गोसलिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुके रयान गोसलिंग अब मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा बन गए हैं। उन्हें मार्वल के अगले घोस्ट राइडर के तौर पर घोषित किया गया है।
विज्ञापन

'स्टार वॉर्स: स्टारफाइटर' के बाद, गोसलिंग 2028 की फिल्म के लिए निर्देशक शॉन लेवी के साथ फिर से काम कर रहे हैं। 'स्टार वॉर्स: स्टारफाइटर' 28 मई, 2027 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
घोस्ट राइडर के तौर पर रयान की कास्टिंग की घोषणा सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के दौरान की गई।
मार्वल स्टूडियोज के प्रेसिडेंट केविन फीगे ने घोषणा की कि नई घोस्ट राइडर फिल्म अभी बन रही है। उन्होंने संकेत दिया कि यह फिल्म 2028 में रिलीज हो सकती है।

Ryan Gosling to play Ghost Rider in Marvels upcoming film set for 2028 release
रयान गोसलिंग - फोटो : एक्स
कास्टिंग को लेकर क्या बोले रयान?
रयान गोसलिंग ने कास्टिंग को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया और कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं, यह एक ऐसा किरदार है जिसे मैं बहुत लंबे समय से निभाना चाहता था।'
 
विज्ञापन

'घोस्ट राइडर' फिल्मों की कमाई
ऑस्कर विजेता निकोलस केज ने पहले 'घोस्ट राइडर' (2007) और 'घोस्ट राइडर: स्पिरिट ऑफ वेंजेंस' (2011) में पर्दे पर यह भूमिका निभाई थी। घोस्ट राइडर फिल्मों ने दुनिया भर में 361 मिलियन डॉलर की कमाई की है।
ये फिल्में मोटरसाइकिल स्टंटमैन जॉनी ब्लेज के इर्द-गिर्द घूमती हैं। फिल्म में वह बदला लेने वाले एजेंट बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed