फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   David Jonsson to Play Black Panther role in Black Panther 3 it will release on 15 December 2028

Black Panther 3: 'ब्लैक पैंथर 3' के मेकर्स ने किया फिल्म की रिलीज का एलान, यह कलाकार निभाएगा मुख्य किरदार

Sun, 26 Jul 2026 08:32 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 26 Jul 2026 08:32 AM IST
सार

Black Panther 3 Release Date: 'ब्लैक पैंथर' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त की रिलीज डेट का एलान हो गया है। आइए जानते हैं इस फिल्म में कौन ब्लैक पैंथर का किरदार निभाएगा।
 

विज्ञापन
David Jonsson to Play Black Panther role in Black Panther 3 it will release on 15 December 2028
ब्लैक पैंथर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'ब्लैक पैंथर' फ्रेंचाइजी हॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक है। इस फ्रेंचाइजी की सबसे पहली फिल्म 'ब्लैक पैंथर' (2018) को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसका दूसरा भाग 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' 2022 में रिलीज हुआ। अब इसके तीसरे भाग 'ब्लैक पैंथर 3' के रिलीज होने की तैयारी हो रही है। इसमें 'ब्लैक पैंथर' का किरदार डेविड जॉनसन निभाएंगे।
विज्ञापन

David Jonsson to Play Black Panther role in Black Panther 3 it will release on 15 December 2028
डेविड जॉनसन - फोटो : एक्स
कौन होगा ब्लैक पैंथर?
आपको बता दें कि डेविड जॉनसन 15 दिसंबर 2028 को रिलीज होने वाली 'ब्लैक पैंथर 3' में टीचाला के बेटे का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म जॉनसन के किरदार, प्रिंस टी'चाला II की कहानी दिखाएगी। डेविड जॉनसन 'ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर' में एक बच्चे के तौर पर नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

David Jonsson to Play Black Panther role in Black Panther 3 it will release on 15 December 2028
ब्लैक पैंथर के किरदार में चैडविक बोसमैन - फोटो : एक्स
ये किरदार भी आएंगे नजर
डायरेक्टर रयान कूगलर तीसरी फिल्म के लिए वापसी करेंगे, साथ ही लेटिशिया राइट शुरी के तौर पर और विंस्टन ड्यूक एम'बाकू के तौर पर अपना किरदार दोहराएंगे। इस बात का एलान मार्वल के कॉमिक-कॉन हॉल एच पैनल में किया गया।
विज्ञापन

David Jonsson to Play Black Panther role in Black Panther 3 it will release on 15 December 2028
लेटिशिया राइट ब्लैक पैंथर के किरदार में - फोटो : एक्स
कब कौन बना ब्लैक पेंथर?
आपको बता दें कि चैडविक बोसमैन ने पहली 'ब्लैक पैंथर' (2018) फिल्म में टी'चाला (ब्लैक पैंथर) का किरदार निभाया था। 2020 में 43 साल की उम्र में कोलन कैंसर की वजह से उनका निधान हो गया था। 
इसके बाद साल 2022 में रिलीज हुई 'ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर' में लेटिशिया राइट ने अपने दिवंगत को-स्टार चैडविक बोसमैन की जगह ब्लैक पैंथर का किरदार संभाला था। इसमें वह शुरी नाम की सुपरहीरो बनी थीं। 
अब तीसरी फिल्म में ब्लैक पैंथर का किरदार डेविड जॉनसन निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed