अभिषेक ने ऐश्वर्या के लिए निकाला क्वालिटी टाइम, फोटो वायरल, पत्नी के लिए बोले- ‘हम अच्छे दोस्त थे मगर...'
Abhishek-Aishwarya viral Photo: अभिषेक बच्चन फिल्म की शूटिंग से टाइम निकाल कर पत्नी ऐश्वर्या के साथ नजर आए। इसके साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने और ऐश्वर्या के रिश्तों पर खुलकर बात की। पढ़िए क्या बोले अभिषेक-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिषेक बच्चन फिलहाल फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ न्यूयॉर्क में स्पॉट हुए। एक फैन द्वारा ली गई इस तस्वीर में कपल काफी खुश नजर आ रहा है। यह फोटो जल्द ही इंटरनेट पर वायरल हो गई।
फैन के साथ सेल्फी देते नजर आए
फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग इन दिनों न्यूयॉर्क में चल रही है। इसी सिलसिले में अभिनेता अभिषेक बच्चन भी वहीं हैं। इस बीच अपनी पत्नी ऐश्वर्या के लिए उन्होंने टाइम निकाला और दोनों घूमने निकल पड़े। उसी वक्त एक फैन उनके पास आया और कपल के साथ सेल्फी ली। यही सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें अभिषेक टी-शर्ट और ऐश्वर्या ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।
2027 में कपल मनाएगा 20वीं सालगिरह
एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की शादी 20 अप्रैल 2007 में हुई थी। डेक्कन क्रॉनिकल को दिए अपने इंटरव्यू में अभिषेक ने अपनी और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘यह बात 2000 की है, जब हम दिवंगत राज कंवर की फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' के सेट पर थे। तब हमें जरा भी अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है। हम अच्छे दोस्त थे। मगर उस समय यह पता नहीं था कि वह मेरी जीवनसाथी बनेंगी।’
शादी के उन्नीस साल सपने की तरह
अभिषेक बच्चन ने अपने और ऐश्वर्या के रिश्ते के बारे में आगे कहा, ‘आज ऐश न सिर्फ मेरी बेटी की मां हैं, बल्कि आराध्या को अच्छे संस्कार देने के लिए उन्हें पूरा श्रेय जाता है, और मेरी जीवनसाथी भी हैं। हमारी शादी के उन्नीस साल एक सपने जैसे रहे हैं। हमारी बीसवीं सालगिरह के लिए मेरे पास बड़ी योजनाएं हैं, लेकिन मैं अभी आपको उनके बारे में नहीं बताऊंगा।’
फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे
अभिषेक बच्चन जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ नजर आएंगे। फिल्म की कास्ट में उनके अलावा शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और राघव जुयाल। यह 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।