{"_id":"6a65b1af35db243b2a0451c8","slug":"pawan-singh-sad-while-serving-his-mother-bhojpuri-bawal-new-promo-video-release-2026-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pawan Singh: 'मेरे पास कोई संपत्ति है तो सिर्फ...', मां से बात कर भावुक हुए पवन सिंह; सताया इस बात का डर","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
Pawan Singh: 'मेरे पास कोई संपत्ति है तो सिर्फ...', मां से बात कर भावुक हुए पवन सिंह; सताया इस बात का डर
Sun, 26 Jul 2026 12:35 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:35 PM IST
सार
Bhojpuri Bawaal: पवन सिंह ने अपने अपकमिंग शो 'भोजुपरी बवाल' से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी मां के साथ बात कर रहे हैं। बातचीत के दौरान वह काफी भावुक हो गए हैं।
विज्ञापन
मां के साथ पवन सिंह
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पवन सिंह का नया शो 'भोजपुरी बवाल' जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस रियलिटी शो में पवन सिंह के साथ दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने इस शो का एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया है। इसमें पवन सिंह अपनी मां के साथ भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में क्या है?
पवन सिंह ने शो का प्रमोशनल वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वह अपनी मां के पैर दबा रहे हैं। वह उनके साथ काफी गंभीर बात कर रहे हैं। पवन सिंह अपनी मां से पूछते हैं 'आपके पैर में ये सूजन क्यों है?' इस पर उनकी मां कहती हैं 'मुझे शुगर, बीपी है। मेरी तबीयत खराब है। पवन तुम सब काम छोड़कर मेरे पास आ गए। मेरा बेटा मेरी बहुत इज्जत करता है।'
विज्ञापन
वीडियो में क्या है?
पवन सिंह ने शो का प्रमोशनल वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वह अपनी मां के पैर दबा रहे हैं। वह उनके साथ काफी गंभीर बात कर रहे हैं। पवन सिंह अपनी मां से पूछते हैं 'आपके पैर में ये सूजन क्यों है?' इस पर उनकी मां कहती हैं 'मुझे शुगर, बीपी है। मेरी तबीयत खराब है। पवन तुम सब काम छोड़कर मेरे पास आ गए। मेरा बेटा मेरी बहुत इज्जत करता है।'
विज्ञापन
मां के साथ पवन सिंह
- फोटो : यूट्यूब
मां को लेकर भावुक हुए पवन सिंह
इस पर पवन सिंह कहते हैं 'मेरे पास अगर कोई संपत्ति है, तो सिर्फ और सिर्फ आप हो। बाकी मेरे पास कुछ नहीं है।' यह कहते हुए पवन सिंह की आंखों से आंसू आ जाते हैं। इसके बाद पवन सिंह की मां कहती हैं 'तुम्हारी मां चली जाएगी, तो तुम क्या करोगे? बस शादी कर लो।' इस पर पवन सिंह कहते हैं 'अगर मां चली जाएगी, तो पवन खत्म हो जाएगा।'
वीडियो को शेयर करते हुए पवन सिंह ने कैप्शन में लिखा है 'मेरी मां मेरी दुनिया है'। पवन सिंह की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियो पर कई यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें अपना सबसे पसंदीदा अभिनेता बताया है।
बता दें कि शो 'भोजपुरी बवाल' 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार और कलर्स पर आने वाला है।
इस पर पवन सिंह कहते हैं 'मेरे पास अगर कोई संपत्ति है, तो सिर्फ और सिर्फ आप हो। बाकी मेरे पास कुछ नहीं है।' यह कहते हुए पवन सिंह की आंखों से आंसू आ जाते हैं। इसके बाद पवन सिंह की मां कहती हैं 'तुम्हारी मां चली जाएगी, तो तुम क्या करोगे? बस शादी कर लो।' इस पर पवन सिंह कहते हैं 'अगर मां चली जाएगी, तो पवन खत्म हो जाएगा।'
कितने करोड़ के मालिक हैं शबाना आजमी और जावेद अख्तर? पहली ही फिल्म के लिए अभिनेत्री को मिला था नेशनल अवॉर्ड
यूजर्स कर रहे पवन सिंह की तारीफवीडियो को शेयर करते हुए पवन सिंह ने कैप्शन में लिखा है 'मेरी मां मेरी दुनिया है'। पवन सिंह की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियो पर कई यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें अपना सबसे पसंदीदा अभिनेता बताया है।
बता दें कि शो 'भोजपुरी बवाल' 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार और कलर्स पर आने वाला है।
View this post on Instagram