फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri actress Akshara singh visit to Kashi Vishwanath Temple in Varanasi shares photos

बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचीं अक्षरा सिंह; दर्शन कर बोलीं- 'कुछ अनुभूतियां सिर्फ हृदय से व्यक्त होती हैं'

Thu, 16 Jul 2026 10:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 16 Jul 2026 10:05 PM IST
सार

Akshara Singh Photos: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara singh visit to Kashi Vishwanath Temple in Varanasi shares photos
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhakshara

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन अक्षरा सिंह की लोकप्रियता अब बॉलीवुड तक पहुंच चुकी है। हाल ही में उन्हें फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ एक गाने में देखा गया। इसके अलावा वे श्रद्धा कपूर की 'ईठा' में भी नजर आएंगी। इस बीच अदाकारा काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचीं।

विज्ञापन

Bhojpuri actress Akshara singh visit to Kashi Vishwanath Temple in Varanasi shares photos
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhakshara

लिखा- 'अनूभूति को शब्दों से नहीं बताया जा सकता'
अक्षरा सिंह ने आज गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वे काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में हैं। तस्वीरों के साथ अक्षरा ने लिखा है, 'कुछ अनुभूतियां शब्दों से नहीं, केवल हृदय से व्यक्त होती हैं। मन शांत है, हृदय कृतज्ञ है। आपकी कृपा का वर्णन प्रतिदिन शब्दों से संभव नहीं। हर हर महादेव'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri actress Akshara singh visit to Kashi Vishwanath Temple in Varanasi shares photos
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhakshara

नाव पर सवार होकर देखे घाट 
वाराणसी यात्रा हो और घाट पर न जाया जाए, ऐसा कैसे संभव हो सकता है। अक्षरा सिंह ने भी नाव पर सवार होकर बनारस के घाटों का मनोरम दृश्य देखा। उन्होंने घाट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे नाव पर बैठी पोज दे रही हैं। अक्षरा सिंह ब्लू कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


विज्ञापन

Bhojpuri actress Akshara singh visit to Kashi Vishwanath Temple in Varanasi shares photos
घिस घिस घिस - फोटो : इंस्टाग्राम

'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ किया डांस
अक्षरा सिंह ने मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। वे इस फिल्म में एक धमाकेदार भोजपुरी डांस नंबर 'घिस घिस घिस' में अक्षय कुमार के साथ थिरकती हुई नजर आई हैं।

Bhojpuri actress Akshara singh visit to Kashi Vishwanath Temple in Varanasi shares photos
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

ईठा में आएंगी नजर
अक्षरा सिंह की अगली बॉलीवुड फिल्म 'ईठा' है, जिसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। यह फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित एक बड़ी पीरियड बायोपिक है। इसमें लीड रोल खुद श्रद्धा कपूर कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed