'जे दिलवा में रहे राम जी नसीब में कहे ना'; पावर स्टार के नए गाने के साथ पत्नी ज्योति सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट
Jyoti Singh Cryptic Post: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने इसके साथ पवन सिंह का हालिया रिलीज ब्रेकअप सॉन्ग 'नसीब' लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पवन सिंह इन दिनों अपने हालिया रिलीज ब्रेकअप सॉन्ग 'नसीब' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस गाने में पावर स्टार मोहब्बत से बिछड़ने के दर्द में तड़पते नजर आए हैं। प्रेमिका की शादी का कार्ड मिलने पर वे शराब के नशे में डूबकर बिलख-बिलखकर रोते दिखे हैं। उनका यह गाना सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी इस गाने पर एक पोस्ट साझा किया है।
पवन सिंह की शादीशुदा जिंदगी में दरार
पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई है। ज्योति, एक्टर पति पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। दोनों का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच ज्योति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने वीडियो साझा करते हुए बैकग्राउंड में पवन सिंह के गाने मिक्स करती हैं। एक बार फिर ऐसा हुआ है।
पत्नी ज्योति को सताई पवन सिंह की याद?
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वे झूला पर बैठकर किताब पढ़ती दिख रही हैं। वीडियो में ज्योति अपना सिंदूर फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं। वहीं, वीडियो के साथ नसीब गाने के लिरिक्स चल रहे हैं- 'जेहि दिल में रहे राजा जी नसीब में काहे ना'। इसके बाद नेटिजंस अंदाज लगा रहे हैं कि पवन सिंह के गाने का सहारा लेकर क्या ज्योति सिंह ने दिल की बात कही है?
यूजर्स बोले- 'आप दोनों फिर से एक हो जाओ'
ज्योति सिंह के इस पोस्ट पर नेटिजंस के कमेंट्स आ रहे हैं। यूजर्स पवन सिंह और ज्योति के बीच का झगड़ा खत्म होने की दुआ कर रहे हैं और कामना कर रहे हैं कि दोनों साथ रहें। एक यूजर ने लिखा, 'दूसरों की बातों में आकर अपना घर बर्बाद मत करो भाभी जी। आप दोनों एक हो जाओ। सारी जनता यही चाहती है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये खूबसूरत जोड़ी फिर से एक हो जाए'। बता दें कि पवन सिंह अपनी फिल्मों और गानों के अलावा राजनीति की दुनिया में भी छाए हुए हैं। बीते दिनों वे भाजपा के टिकट पर एमएलसी बने।