Surbhi Jyoti: सुरभि ज्योति ने बेटी के नाम का किया खुलासा, फैंस के साथ शेयर की खास तस्वीर; लिखा इमोशनल नोट
Surbhi Jyoti Baby Name: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपनी बेटी का नाम फाइनली फैंस के साथ शेयर कर दिया है। जानिए उन्होंने अपनी बेटी का नाम क्या रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरभि ज्योति ने फैंस के सामने अपनी बेटी के नाम का एलान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा।
पोस्ट कर शेयर की जानकारी
सुरभि ज्योति ने अपनी बेटी का नाम ‘सहर’ रखा है। सुरभि ने ये खूबसूरत ऐलान बेटी के एक महीने पूरे होने पर सोशल मीडिया पर किया। सोमवार को उन्होंने एक प्यारी सी फोटो शेयर की, जिसमें उनकी बेटी के छोटे-से हाथ में फूल नजर आ रहा है।
इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन लिखा। पहले उन्होंने बेटी के नाम सहर का एलान किया। फिर उन्होंने आगे लिखा- ‘मुझे सुबह की पहली रोशनी पसंद है, और तुम आकर सब कुछ और भी रोशन कर गई हो।’
इसके अलावा सुरभि ने अपनी बेटी की एक और झलक भी दिखाई, जिसमें उनके छोटे-छोटे पैर नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के बाद फैंस और टीवी इंडस्ट्री के लोगों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और छोटी ‘सहर’ का स्वागत किया।
13 जून को हुआ था बेटी का जन्म
सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी ने 13 जून को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। अब ठीक एक महीने बाद उन्होंने अपनी बेटी का नाम फैंस के साथ शेयर किया है।
बेबी शॉवर भी रहा खास
सुरभि ने 29 मई 2026 को अपने बर्थडे के दिन ही बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया था। यह एक छोटा और खास फंक्शन था, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
इस सेलिब्रेशन में पेस्टल थीम डेकोरेशन थी, जिसमें हल्के गुलाबी और बैंगनी रंग का इस्तेमाल किया गया था। फूलों की सजावट और ‘नजर’ से बचाने वाले सिंबल्स भी डेकोर का हिस्सा थे।
इस मौके पर सुरभि ने पेस्टल पर्पल कलर की मैटरनिटी ड्रेस पहनी थी। उनके इस खास दिन में टीवी इंडस्ट्री की दोस्त अनिता हसनंदानी और आशा नेगी भी शामिल हुई थीं।
2024 में हुई थी शादी
सुरभि और सुमित ने साल 2024 में शादी की थी। इसके करीब दो साल बाद, फरवरी 2026 में उन्होंने अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी दी थी।
ये भी पढ़ें- कुशा कपिला को समय रैना के रोस्ट के बाद लेनी पड़ी थी थेरेपी, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जाने को लेकर दिया ये जवाब
सुरभि ज्योति ‘कुबूल है’ और ‘नागिन 3’ जैसे पॉपुलर शोज के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वे कई टीवी शो कर चुकी हैं और म्यूजिक वीडियोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।